फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : दरभंगा में 2 साल के मासूम को अगवा कर मार डाला, सड़क किनारे गड्ढे से मिली लाश

Mon, 25 Sep 2023 08:02 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Kidnaping : बिहार में एक बार फिर अपहरण का खेल शुरू हो गया। इस बार बाइक सवार अपराधियों ने दो वर्ष के बच्चे का अपहरण कर लिया। हलांकि लोगों ने उन्हें पकड़ने के लिए कुछ दूर तक खदेड़ा भी लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वेलोग मौके से फरार हो गये।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा में रविवार देर रात बाइक सवार अपराधियों ने एक दो साल के मासूम की हत्या कर दी। अपराधियों ने मासूम को अगवा कर लिया था। इसके बाद लोग उसका पीछा करने लगे। आशंका है कि बचने के लिए अपराधियों ने बच्चे को मारकर पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया। सोमवार सुबह मासूम की लाश सड़क किनारे गड्ढे में मिली तो लोग दंग रह गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रघेपुरा गांव की है।

विज्ञापन


इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  बच्चे के पिता का कहना है कि वे लोग अपने तम्बू में सो रहे थे, तभी दो बाइक पर सवार तीन से चार अपराधी बच्चे को लेकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने काफी दूर तक उसका पीछा किया लेकिन वे लोग भाग निकले। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि बच्चे का अपहरण कर हत्या की बात सामने आ रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन


खबर अपडेट रही है...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें