फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : रिल्स बनाने के चक्कर में बच्चे को कुचला, मौत के बाद लोगों ने जमकर किया हंगामा

Fri, 21 Jun 2024 06:18 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

Bihar : पिता अपने पुत्र के साथ घर वापस आने के लिए गाड़ी से उतरे तो उन्होंने देखा कि बाइक पर सवार युवक मोबाइल से वीडियो बनाते हुए स्टंट कर रहा था। दूसरा बाइक वाला उसका वीडियो बना रहा था। इसी क्रम में बाइक सवार युवक ने बच्चे को रौंद दिया। 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बाइक। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा में रील बनाने के चक्कर में बाइक सवार ने एक सात वर्षीय बच्चे को कुचला डाला, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृत बच्चे की पहचान चंदा मांझी के पुत्र काशी मांझी के रूप में की गई है। घटना अकबरपुर-थाली रोड की है। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क को जाम कर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


रील्स बनाने में बच्चे को कुचला 
ग्रामीणों का कहना है कि बच्चा अपने परिवार और पिता के साथ ईट भट्ठे पर से काम करके लौट रहा था। गाड़ी से उतर कर अपने घर जा रहा था, तभी अकबरपुर के तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने बच्चे को रौंद दिया। मृतक के पिता का कहना है कि जब वह काम करके घर वापस आने के लिए गाड़ी से उतरे तो उन्होंने देखा कि  बाइक वाले मोबाइल से वीडियो बनाते हुए स्टंट कर रहा था और दूसरा बाइक वाला उसका वीडियो बना रहा था। इसी क्रम में उनका नियंत्रण खो गया और बाइक सवार ने मेरे बेटे पर अपना बाइक चढ़ा दिया। आननफानन में बेटे को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी अकबरपुर लेकर भागे, लेकिन रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम 
घटना के संबंध में थाली थानाध्यक्ष विकास चन्द्र यादव ने बताया कि अकबरपुर से थाली की ओर से जा रहे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने दनियार गांव के कारु मांझी के सात वर्षीय पोता को रौंद दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक मोटरसाइकिल छोड़ फरार हो गया। सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटाया। पुलिस उस मोटरसाइकिल को जब्त कर थाने ले गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। मामला दर्ज कर लिया गया है, अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


              

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें