फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : विवाहिता की हत्या कर शव को जलाया, पति ने संपति बंटवारे में हक मांगने का लगाया आरोप

Mon, 14 Jul 2025 11:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar : मायके पक्ष को सूचना मिली कि उसकी बहन की ससुराल वालों ने हत्या कर दी है। सूचना मिलने पर जब वह बहन के ससुराल पहुंचा तो वहां उसकी बहन उसे नहीं मिली। तब उसने इस बात की जानकारी पुलिस को दी।  
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में एक महिला की हत्या कर उसके शव को जलाए जाने का मामला सामने आया है। घटना कांटी थाना क्षेत्र के पुरानी कांटी चौक की है। परिजनों ने हत्या का आरोप उसके सास, ससुर, देवर और ससुराल पक्ष के लोगों पर लगा है। मृतका की पहचान मीनापुर थाना क्षेत्र निवासी राजीव कुमार की पत्नी बिंदु देवी (32) के रूप में की गई है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: बिहार के इस बीडीओ का इस्तीफा चर्चा में, कहा- मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर प्रताड़ित करते हैं SDO सर

घटना के संबंध में मृतका महिला के भाई राकेश कुमार ने बताया कि बहन की मौत की जानकारी आज फोन के द्वारा मिली थी। जब बहन के ससुराल में पहुंचे तो देखे कि मेरा भांजा उतरी पहने हुए है। पूछने पर बताया कि मां की हत्या चाचा, दादा, दादी और घर का मकान मालिक और अन्य लोगों ने मिलकर कर दी और फिर शव को लेकर गांव चले गए। फिर परिजनों ने कांटी थाना में मामला दर्ज कराया। बहन का उसके अपने ससुराल में संपति का विवाद था इसी कारण से उसकी हत्या कर दी गई। विवाद को लेकर उसके बहनोई राजीव कुमार ने कांटी बाजार में डेरा ले रखा था जहां पर वो लोग फिर से आकर हत्या कर दी और फिर ससुराल में ले जाकर अंतिम संस्कार कर सभी लोग फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: जीतन राम मांझी बोले- लालू को कानून-व्यवस्था पर बोलने का कोई अधिकार नहीं, चिराग के बारे में ऐसा कहा

पूरे मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पश्चिम दो सुचित्रा कुमारी ने बताया कि एक महिला की हत्या करके शव को जलाने की सूचना मिली थी। मामले की जांच की जा रही है।  प्रथम दृष्टया मामला संपति विवाद से जुड़ा हुआ है।  मृतका अपने पति के साथ कांटी बाजार के पास में एक किराए का मकान लेकर रहती थी। मायके पक्ष के लोगों ने देवर सास ससुर और मकान मालिक को आरोपी बनाया है। मामले की जांच की जा रही है। एफएसएल टीम की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें