Bihar : बिहार में लूट की घटना के दौरान दूकान के स्टाफ ने लूटेरों को गोली मार दी। दोनों को गोली लगते ही बाकी के दो अपराधी वहां से फरार हो गये। इतना ही नहीं जब पुलिस उन घायल अपराधियों को ले जाने लगी तब एक बार फिर लोगों ने उसे खींचकर जमकर पिटाई कर दी।
बेगूसराय में ज्वेलर्स के दुकान में दो अपराधी हथियार के बल पर लूट करने की कोशिश की। तभी दूकान के अंदर मौजूद सुरक्षा गार्ड ने उन लूटेरों पर गोली चला दी, जिसमें दो अपराधी गोली लगने से घायल हो गये। उन्हें गोली लगते ही बाकी के दो अपराधी वहां से फरार हो गये। मामला नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक स्थित पी पी ज्वेलर्स की है।
विज्ञापन
गोली चलते ही दो अपराधी हुए फरार
घटना के संबंध में दुकानदार ने बताया कि चार लूटेरे पी पी ज्वेलर्स में घुसे और हथियार के बल पर लूटपाट करने लगे। तभी दूकान के अंदर मौजूद सुरक्षा गार्ड ने उन लूटेरों पर गोली चला दी, जिसमें दो अपराधी गोली लगने से घायल हो गये। गिओली चलते ही बाकी दो अपराधी वहां से फरार हो गये । इस घटना के बाद लोगों ने खदेड़ कर एक अपराधी को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। इस घटना के बाद जब पुलिस अपराधी को ले जा रही थी, तभी उग्र भीड़ जमकर हंगामा करने लगे और पुलिस के सामने ही अपराधी की जमकर पिटाई कर दी।
पहले अपराधियों ने चलाई गोली
इस घटना के संबंध में पी ज्वेलर्स के मालिक ने बताया है कि चार की संख्या में अपराधी आए थे और हथियार के बल पर लूटने लगे। जब मेरे स्टाफ ने उनका विरोध किया तब
विज्ञापन
अपराधियों ने मेरे एक स्टाफ को गोली मार दी। खुद को बचाने के दौरान अपना पिस्तौल निकाल कर दो अपर्ताधियों को गोली मार दी। इस संबंध में व्यवसायियों का कहना है कि लगातार अपराधी बड़ी-बड़ी घटना को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन अपराधी को रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं। इसको लेकर व्यवसायियों में काफी पुलिस के खिलाफ आक्रोश भी देखी जा रही है। इस घटना के संबंध में उसके मालिक प्रमोद कुमार ने बताया है कि चार की संख्या में अपराधी आए और 40 लख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया है हालांकि दो अपराधी पुलिस के पकड़ में हैं।