फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanishq Loot : बंगाल की जेल से साजिश, हरियाणा से जम्मू तक कैसे जुड़ा तार कि 15 हो गए गिरफ्तार

Tue, 01 Apr 2025 06:20 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Police: बिहार में ज्वेलरी शॉप में बड़ी लूट की घटनाओं को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस लूट की साजिश बंगाल के जेल से रची गई थी। एनकाउंटर में पुलिस ने जिस अपराधी को मार गिराया था, वह भी इस गैंग का सदस्य था। 
विज्ञापन
एडीजी हेडक्वार्टर कुंदन कृष्णन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार पुलिस के मुख्यालय में एडीजी हेडक्वार्टर कुंदन कृष्णन बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि बिहार के विभिन्न जिलों ( पूर्णिया और आरा में तनिष्क शोरूम में) में जो सोने-चांदी और हीरे की लूट हुई है, उसकी साजिश पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल से रची गई थी। इस मामले में अब तक 15 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक अपराधी पुलिस एनकाउंटर  के दौरान अररिया में मारा गया था। एडीजी ने बताया कि पुरुलिया जेल में रहते हुए शेरू और चंदन नाम के अपराधी अपने गुर्गों के माध्यम से लूट की वारदातों को अंजाम दिला रहे थे। यह दोनों अब पुलिस के गिरफ्त में हैं। यह लोग विशेष रूप से, सारण और वैशाली जिलों के युवाओं को गैंग में शामिल कर बड़ी वारदातों को अंजाम दिला रहे थे। इतना ही नहीं इनके तार हरियाणा और जम्मू कश्मीर तक से जुड़े थे। वारदात को अंजाम देने के बाद यह लोग इन राज्यों में शरण लेते थे

विज्ञापन


लूट की साजिश नाकायाब
एडीजी हेडक्वार्टर ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में इनके पास से मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस और कई सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पूछताछ के दौरान जेल में बंद इन अपराधियों ने अपनी कई आपराधिक गतिविधियों को स्वीकार किया। इसमें छपरा में एक बड़े ज्वेलरी शोरूम को लूटने की योजना भी शामिल थी, जिसे बिहार पुलिस ने विफल कर दिया। 

अवैध संपत्तियां होंगी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी कुंदन कृष्णन ने इन अपराधियों की अवैध संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके अलावा, उन्होंने उन सभी कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के लिए एक अलग जेल बनाने का प्रस्ताव सरकार के पास भेजने की बात कही, ताकि वह नए अपराधियों को अपने सागिर्द ना बना सकें।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें