फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्सल पैक कर हत्या: बोरे के अंदर बाइक समेत युवक को बंद कर जिंदा जला दिया; बिहार में मृतक की नहीं हुई पहचान

Sun, 10 Nov 2024 10:57 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

Bihar News : ऐसा पहली बार हुआ है कि पार्सल की तरह किसी बाइक को पैक करते समय किसी आदमी को भी उसमें रख दिया गया हो। सिर्फ पैक किया ही नहीं गया, बल्कि इस पार्सल बैग को आग के हवाले भी कर दिया गया। मृतक की पहचान भी अबतक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा के नगर थाना क्षेत्र के खरीदीविगहा सिसवां गेट के पास झाड़ी में अपराधियों ने मोटरसाइकिल सहित युवक को जिंदा जला दिया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि अपराधियों ने युवक को मारकर बाइक समेत पार्सल की तरह पैक कर दिया। इसके बाद पार्सल बैग को आग के हवाले भी कर दिया गया। 

विज्ञापन


मोटरसाइकिल सहित जला दिया गया
युवक को बोरा में बंद कर मोटरसाइकिल पर जलाया गया हैं। व्यक्ति और मोटरसाइकिल पूरी तरह से जल गया है। नवादा सदर एसडीपीओ हुलास कुमार ने बताया कि नगर थाना को यह सूचना मिली कि एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल सहित जला दिया गया।

एफएसएल की टीम को बुलाया गया है
नवादा सदर एसडीपीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता हैं किसी व्यक्ति की हत्या कर यहां लाकर मोटरसाइकिल सहित जला दिया हैं। मोटरसाइकिल पर बोरा में बैठाकर व्यक्ति को जला दिया गया हैं, जहां पर बहुत कचरा है। वहीं पर इस घटना को अंजाम दिया गया। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। व्यक्ति की पहचान की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें