फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म: बिहार की राजधानी में शर्मनाक वारदात; 65 साल के शख्स ने ऐसे बनाया बच्ची को शिकार

Mon, 22 Jul 2024 05:53 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बच्चियों को अकेले घर में या घर के बाहर न छोड़ें। यह कई मायनों में खतरनाक साबित हो सकता है। पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसपर बहुत ही घिनौना आरोप लगा है। यह घटना आपको सजग करती है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिला के एक गांव में 65 वर्ष के व्यक्ति ने 5 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के चिखने चिल्लाने के बाद वह व्यक्ति वहां से फरार हो गया। परिजनों ने इसकी लिखित शिकायत गौरीचक थाने में की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का यह मानना है कि बच्ची के मेडिकल कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा तफरी का माहौल बना है। कोई भी व्यक्ति इस मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। मामला गौरीचक थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


अकेला होने पर किया दुष्कर्म 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि बच्ची अपनी कुछ सहेलियों के साथ तालाब के किनारे पानी भरे गड्ढे के पास खेल रही थी। इसी क्रम में गांव के ही एक शख्स बच्ची को अकेला पाकर उससे दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। इस बीच बच्ची जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगी। बच्ची की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही बच्ची के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गये।

पुलिस ने किया गिरफ्तार 
परिजनों ने घटना की लिखित शिकायत गौरीचक थाने में की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी देते हुए गौरीचक की प्रशिक्षण डीएसपी चिंकी कुमारी ने बताया कि मामला काफी संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि बच्ची तालाब के नजदीक एक गढ्ढे में खेल रही थी। इसी क्रम में एक व्यक्ति के द्वारा उसके साथ गलत करने का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि बच्ची की मां के द्वारा थाने में लिखित शिकायत की गई है। पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें