फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : एनडीए सांसद वीणा देवी के बेटे की मौत, अज्ञात वाहन ने रौंदा; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Mon, 23 Sep 2024 09:39 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar : बिहार में एनडीए सांसद के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी अचानक एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मां वीणा देवी के साथ राहुल राज उर्फ छोटू सिंह का प्रोफाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में एनडीए सांसद वीणा देवी के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना करजा थाना क्षेत्र के दिनेश्वर पेट्रोल पंप एन एच 102 के पास की है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि राहुल राज उर्फ छोटू सिंह बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि छोटू सिंह सड़क पर जा गिरे और गिरते ही उनकी मौत हो गई। राहुल राज उर्फ छोटू सिंह वीणा देवी के सौतेले पुत्र थे। उनके पिता दिनेश सिंह एमएलसी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

विज्ञापन

 

लालू यादव, तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
राष्ट्रीय जनता दल ने गहरी संवेदना व्यक्त की 
 राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, सांसद डॉ मीसा भारती, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, विधान परिषद के पूर्व उपसभापति डॉ रामचन्द्र पूर्वे, सांसद संजय यादव, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव और बीनु यादव, प्रदेश के प्रधान महासचिव रणविजय साहू और प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने वैशाली के सांसद वीणा देवी एवं विधान पार्षद दिनेश सिंह के पुत्र छोटू सिंह के सड़क दुर्घटना में हुई मौत को काफी मर्माहत करने वाली खबर बताते हुए गहरा दुःख व्यक्त किया है। राजद नेताओं ने दुर्घटना की सही जांच कराने की मांग करते हुए शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। 
 
विज्ञापन

शांभवी चौधरी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
समस्तीपुर की लोजपा (आर) की सांसद शांभवी चौधरी पहुंची 
वीणा देवी के पुत्र की सड़क हादसे में मौत की जानकारी मिलते ही समस्तीपुर की लोजपा (आर) की सांसद शांभवी चौधरी उनके घर पर पहुंची। मृतक राहुल राज उर्फ छोटू सिंह के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम पूर्वी अमित कुमार, एसडीपीओ टाउन-2 विनिता सिन्हा और सरैया के एसडीपीओ कुमार चंदन सहित कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें