फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : ससुराल वालों ने बेटी की इज्जत बचाने के लिए नवविवाहिता की ले ली जान, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 16 Oct 2024 09:10 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar : बिहार में ससुराल वालों ने नव विवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर दिया। परिजन इस हत्या की वजह दहेज़ का कारण नहीं कह रहे हैं, बल्कि वजह ननद का प्रेम-प्रसंग बता रहे हैं।
विज्ञापन
नवविवाहिता का प्रोफाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली में ससुराल वालों ने नवविवाहित की हत्या कर शव को गायब कर दिया। मामला बिदुपुर थाना क्षेत्र के चकसिकंदर कल्याणपुर गांव की है। इस मामले को लेकर बिदुपुर थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई गई है। वहीं एक महिला को पकड़ कर लड़की पक्ष वालों ने पुलिस को सौंप दिया है।

विज्ञापन


हत्या कर शव को गायब किया 
घटना के संबंध में मृतक के भाई रत्नेश कुमार ने बताया कि उसने अपनी बहन अंजलि की शादी चकसिकंदर कल्याण गांव निवासी जोगिंदर महतो के पुत्र मुकेश महतो से हिंदू रीति रिवाज से की थी। बीती रात्रि उसके बहनोई, लड़की की सास-ससुर और ससुराल के लोगों ने उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया। घटना की जानकारी उसके बहन के ससुराल के पड़ोसी ने उसे दी, जिसके बाद अंजली के मायके वालों को सच्चाई का पता चला।

हत्या की वजह दहेज नहीं ननद
परिजनों ने बताया कि अंजलि की हत्या उसकी चचेरी ननद के अवैध संबंधों के खुलासे करने के कारण की गई है। परिजनों ने बताया कि अंजली अपनी ननद के प्रेम प्रसंग की जानकारी घर वाले को दी है। इसके बाद उसकी ननद को घर वालों ने जमकर पिटाई कर दी। इसी मारपीट के विरोध में उसकी ननद ने आत्महत्या की कोशिश की। हालांकि  घरवालों के प्रयास से उसकी जान बच गई। लेकिन ननद के प्रेम प्रसंग की चर्चा वहां समाज में फ़ैल गई। परिवार वालों को लग रहा था कि उनके परिवार की बदनामी अंजलि के कारण हुई है। इसी बात को लेकर ससुराल वालों ने अपनी बेटी बहन की इज्जत ढकने के लिए अंजलि की हत्या कर दी। घर वालों ने बताया कि हत्या के पश्चात शव को कहीं ले जाकर  गायब कर दिया गया है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बिदुपुर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


                

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें