फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : होटल मालिक का सर्वेंट क्वार्टर था बंद, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो युवक-युवती मरे मिले; FSL टीम पहुंची

Wed, 02 Apr 2025 04:21 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bihar News : सर्वेंट क्वार्टर के कई दिनों से बंद होने की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो अंदर होटल के कैटरर के साथ एक युवती की लाश पड़ी थी। यह हत्या थी, हत्या-आत्महत्या या दोहरी आत्महत्या... FSL टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन
घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर के सराय स्थित सर्वेंट क्वार्टर से चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मरने वालों की पहचान भागलपुर के एमएस होटल का कर्मचारी रोशन भारती और उसकी प्रेमिका के रूप में हुई। घटन के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही ततारपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम की मदद से जांच में जुट गई। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, कहलगांव निवासी रोशन भारती एमएस होटल में कैटरिंग का काम करता था। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक लड़की उसकी प्रेमिका थी। घटना के वक्त कमरा अंदर से बंद था, जिसे पुलिस ने तोड़कर दोनों के शव बरामद किए। सुसाइड नोट में दोनों के सहमति से आत्महत्या करने की बात कही गई है। भागलपुर एसएसपी हृदयकांत ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दरवाजा तोडा गया। कमरे में एक पुरुष व एक महिला का शव फंदे से लटका मिला था। मौके से एक सुसाइड नोट मिला हैं जिनमें दोनों ने रजामंदी से यह आत्महत्या का कदम उठाया हैं। परिवार के लोग इस शादी के खिलाफ थे। एसएसपी ने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला दिख रहा हैं हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही हैं ।

दोनों शवों से तेज दुर्गंध उठ रही थी
पुलिस जब कमरे में पहुंची, तो अंदर से तेज दुर्गंध आ रही थी, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना 24 घंटे से अधिक पुरानी हो सकती है। बताया जा रहा है कि रोशन भारती घटना से एक दिन पहले दोपहर के बाद से होटल नहीं पहुंचा था, जिससे यह संभावना बढ़ जाती है कि घटना उसी समय घटी होगी।
विज्ञापन


होटल मालिक के बेटे का सर्वेंट क्वार्टर में घटना
एमएस होटल के मालिक मोहम्मद निजाम, जो खीरी बांध के पूर्व मुखिया रह चुके हैं, के बेटे के सर्वेंट क्वार्टर में यह दर्दनाक घटना घटी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या है या किसी साजिश का परिणाम। तातारपुर थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट की जांच चल रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

 

Lalu Yadav Health : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें