पटना यूनिवर्सिटी के दो हॉस्टल के छात्रों के बीच भिड़ंत हुई है। आरोप कि सैदपुर हॉस्टल के छात्र बीएन कॉलेज हॉस्टल के पास आ गए और मारपीट करने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने गोलीबारी भी की। घटना के बाद इलाके में हर काम मच गया आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर सूचना मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। पुलिस को बीएन कॉलेज के पास से चार खोखा भी मिले हैं। मामला पीरबहोर थाना क्षेत्र के अशोक राज पथ स्थित बीएन कॉलेज होस्टल के गेट के पास की है।
सैदपुर के छात्रों पर लगाए आरोप
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि बीएन कॉलेज के होस्टल के गेट पर कुछ लड़के खड़े थे। उनका कहना आरोप है कि वे सभी लड़के सैदपुर हॉस्टल के छात्र थे। जब इन लड़कों ने पूछा कि क्या बात है ? बस इतना ही पूछते ही सैदपुर के लड़के बीएन कॉलेज के छात्रावास के छात्रों पर टूट पड़े। इस दौरान सैदपुर हॉस्टल के छात्रों ने इन छात्रों की जमकर पिटाई कर दी। इस आरोप यह भी है कि सैदपुर के छात्रों ने फायरिंग भी की है।
पुलिस ने चार खोखे बरामद किये
घटना के संबंध में पीरबहोर थानाध्यक्ष मो हलीम का कहना है कि गुरुवार को 3 बजे दोपहर में बीएन कॉलेज होस्टल के छात्रों ने फोन पर गोलीबारी की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। जांच के दौरान बीएन कॉलेज होस्टल के छात्रों ने पुलिस को बताया कि बीएन कॉलेज होस्टल के कुछ छात्रों का विवाद सैंदपुर छात्रावास के छात्रों के साथ हुआ था, जिसमे सैदपुर छात्रावास के छात्र बीएन कॉलेज होस्टल के गेट पर आकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। हालांकि गनीमत रही कि इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने बीएन कॉलेज होस्टल के पास से 4 खोखा बरामद किया है। पुलिस घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है।