फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बूढ़ी गंडक नदी में स्नान के दौरान दो इंटर के छात्र डूबे, दोनों की हुई मौत

Sat, 20 Jul 2024 06:35 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar : बेगूसराय में स्नान करने के क्रम में चार चचेरे भाई की मौत हो गई थी और आज दो दोस्त एक साथ बूढ़ी गंडक नदी में डूब गये। काफी मशक्कत के बाद एक की लाश मिली, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
दोनों मित्र का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर में शनिवार को बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान दो दोस्त डूब गए। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर बचाव राहत कार्य में जुट गए। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। घटना पूसा थाना क्षेत्र के बिरौली घाट की है। स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे के शव की तलाश जारी है। उधर घटना की सूचना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मचा हुआ है। बड़ी संख्या में बूढ़ी गंडक नदी के तट पर लोग पहुंच गए हैं। मृतकों की पहचान पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल गांव निवासी शंभू भगत के पुत्र अमर कुमार (18) और शिवनाथ राय के पुत्र पिंकू कुमार (19) के रूप में की गई है। दोनों एक साथ इंटर में पढ़ते थे।

विज्ञापन


दोनों थे इंटर के छात्र 
घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि अमर कुमार और पिंकू कुमार दोनों दोस्त थे। दोनों इंटर के छात्र थे। दोनों दोपहर में बूढ़ी गंडक नदी में बिरौली घाट पर स्नान करने गये थे। गंडक नदी में अभी पानी बढ़ा हुआ है। स्नान करने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और इसी इसी क्रम में दोनों डूबने लगे। इस दौरान दोनों ने घाट के किनारे खड़े लोगों को देखकर बचाने के लिए मदद भी मांगी लेकिन लोग समझ नहीं पाए। जब तक लोग कुछ समझ पाते दोनों पानी में डूब गए। उधर घटना की सूचना के बाद स्थानीय गोताखोर और बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गये और फिर शव की तलाश शुरू हो गई। काफी तलाश के बाद लोगों ने शंभू भगत के पुत्र अमर कुमार के  शव को पानी से बाहर निकाल लिया, जबकि पिंकू के शव की तलाश अभी भी जारी है। परिजनों ने बताया कि दोनों ही तैरना नहीं जानते थे।

स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ टीम तलाश में जुटी 
पूसा थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया है। स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की मदद से एक युवक का शव  मिला है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। अमर के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें