Bihar : नए लड़के-लड़कियों सजित हर उम्र के लोग आज रील बनाने में लगे हुए हैं। कुछ ऐसा ही मामला एक गांव में हुआ, जहां रील्स बनाने के चक्कर में एक छात्र की जान चली गई।
गोपालगंज में रिल बनाने गये युवक की डूबने से मौत हो गईं। घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के भीखमपुर नहर पुल की है। मृतक की पहचान खजुरिया बिन टोली गांव निवासी छठु बीन के पुत्र गुड्डू कुमार (18) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
रील्स बनाने के चक्कर में गई जान
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि गुड्डू अपने साथियो के साथ भीखमपुर नहर पुल पर रिल बनाने के लिये गया था। रील बनाने के क्रम में उसने नहर पुल से पानी मे छलांग लगाया उसके बाद वह पानी से बाहर नहीं निकल पाया। उसके साथियो ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोर भी पहुंचे और फिर उसकी खोजबीन शुरू हो गई, लेकिन काफी खोजने के बाद भी उसका कहीं कोई अत-पता नहीं चल पाया। फिर ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हरेराम कुमार तुरंत घटनास्थल पर एसडीआरएफ की टीम को साथ लेकर पहुँचे। एनडीआरएफ की टीम ने युवक के शव को खोजकर बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों मे कोहराम मच गईं तो गाँव मे मातम छा गया। मृतक राहुल हाई स्कूल का छात्र था। वह पांच भाई बहनो मे सबसे बड़ा था। उसका छोटा भाई बादल कुमार, बहन रिंकू कुमारी, प्रतिमा कुमारी व नंदनी कुमारी है। उसके पिता दिल्ली मे रहकर मजदूरी करते है।