फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : लुधियाना की युवती से पटना के गेस्ट हाउस में गैंगरेप, आधा दर्जन आरोपियों में से दो को पुलिस ने दबोचा

Wed, 17 Jul 2024 08:49 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : अब राजधानी पटना के एक गेस्ट हाउस में पंजाब के लुधियाना की एक डांसर से गैंगरेप का मामला सामने आया है। छह आरोपियों में से दो को पुलिस ने दबोच लिया है। बाकी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के एक गेस्ट हाउस में लुधियाना की आर्केस्ट्रा डांसर के साथ आधा दर्जन युवकों ने गैंगरेप किया। हल्ला करने पर युवको ने डांसर की जमकर पिटाई भी की। किसी तरह जान बचाकर भागी डांसर ने पटना के बाईपास थाने में आधा दर्जन युवकों के खिलाफ जबरन दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला प्रकाश में आने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता के मेडिकल जांच के बाद घटनास्थल से एसएफएल टीम को बुलाकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से कई सामान जप्त किये हैं।

विज्ञापन


कार्यक्रम के नाम पर लुधियाना से बुलाकर किया गैंगरेप 
घटना के संबंध में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पीड़िता  लुधियाना की रहने वाली है। उसे एक कार्यक्रम में डांस करने की बात कह कर कुछ युवकों ने पटना बुलाया। उसे पटना के एक  गेस्ट हाउस में ठहराने की बात कही गई। डांसर को बाईपास स्थित एक गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 101 में बुलाकर जबरदस्ती आधा दर्जन युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। जब युवती द्वारा शोर मचाने का प्रयास किया गया तो जमकर उसकी पिटाई भी की गई। घटना के बाद सभी युवक मौके से फरार हो गए। किसी तरह युवती वहां से जान बचाकर भागी और इसकी शिकायत बाईपास थाने में की है। उन्होंने अपने लिखित शिकायत में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ जबरन शराब पिलाने, मारपीट करने और दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है।

जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पटना सिटी के डीएसपी 2 डॉक्टर गौरव कुमार ने बताया कि एक महिला के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी गौरव कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। न्यायालय में उसका 164 का बयान भी दर्ज कराया जाएगा।  पुलिस आगे की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें