फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : नीतीश सरकार में राजद कोटे के मंत्री का भतीजा गिरफ्तार; 20 लाख रुपये रंगदारी के आरोप में पुलिस ने दबोचा

Sun, 10 Dec 2023 06:57 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar News : लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के कोटे से बिहार की नीतीश कुमार सरकार में सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव फिर चर्चा में हैं। इस बार अपने बयानों के कारण नहीं, भतीजे के कारण। मंत्री के भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मगध मेडिकल कॉलेज थाना, गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के घुटिया गांव निवासी ठेकेदार सुनील कुमार यादव के घर पर हथियार से लैस होकर 20 लाख रुपए रंगदारी मांगने के मामले में गया पुलिस ने बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव के भतीजा रामबाबू को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि 6 दिसंबर 11:30 बजे रात में 12-13 अपराधियों ने ठेकेदार सुनील कुमार के घर पर अचानक हमला कर दिया था। अपराधी घर पर आते ही दरवाजा खिड़की पीटने लगे थे। इस दौरान अभद्र व्यवहार और गाली गलौज भी की गई थी। पीड़ित सुनील यादव ने जब दरवाजा नहीं खोला तब अपराधी जबरन घर में घुसने लगे। इस दौरान कई अपराधी घर की चारदीवारी पार कर छत पर चढ़ गए। लेकिन तभी शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण उधर दौड़े तो अपराधियों ने कई ग्रामीणों को पीट दिया। लेकिन ग्रामीणों की भीड़ वहां पहुँचने की वजह से सभी अपराधी काले रंग की गाड़ी पर सवार होकर भागने लगे। भागने के क्रम में उनकी कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई थी।

विज्ञापन


पकड़े गये अपराधी ने बताया था साजिश करने वाले का नाम 
इस घटना में ग्रामीणों ने खदेड़ कर एक अपराधी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। पूछताछ के दौरान उस अपराधी ने खुद की पहचान रामपुर थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़ निवासी शंकर यादव के पुत्र सुबोध कुमार के रूप में की। इसके बाद ग्रामीणों ने अपराधी सुबोध कुमार को मगध मेडिकल थाने की पुलिस को सौंप दिया। कार की तलाशी में पुलिस को तीन जिंदा कारतूस और दो विदेशी शराब बरामद हुआ था। घटना के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए थे।

पकड़े गये अपराधी ने बताया था साजिश करने वाले का नाम 
इस घटना में ग्रामीणों ने खदेड़ कर एक अपराधी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। पूछताछ के दौरान उस अपराधी ने खुद की पहचान रामपुर थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़ निवासी शंकर यादव के पुत्र सुबोध कुमार के रूप में की। इसके बाद ग्रामीणों ने अपराधी सुबोध कुमार को मगध मेडिकल थाने की पुलिस को सौंप दिया। कार की तलाशी में पुलिस को तीन जिंदा कारतूस और दो विदेशी शराब बरामद हुआ था। घटना के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए थे। पूछताछ के दौरान सुनील यादव ने बताया कि चिरैयाटांड़ थाना रामपुर के रहने वाले मंटू यादव के बेटे राम बाबू के कहने पर वह अपराधियों को लाया था। सुबोध कुमार के बयान के बाद पुलिस ने बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव के भतीजा रामबाबू को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें