फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KK Pathak: होली की छुट्टी में शिक्षकों की ट्रेनिंग पर बिहार के शिक्षा मंत्री केके पाठक के साथ; जानें, क्या कहा

Thu, 28 Mar 2024 02:39 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Bihar : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने केके पाठक के कार्यों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि किसी भी पर्व के दौरान ट्रेनिंग नही होती है। यह किसी के अधिकारों के हनन की चीज नहीं है। 
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवहर लोकसभा चुनाव को लेकर लवली आनंद के समर्थन में होने वाली बैठक में शामिल होने पहुंचे बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने केके पाठक का समर्थन किया।

विज्ञापन

शिक्षकों की होली की छुट्टी रद्द होने पर घमासान मचा था। इसको लेकर सरकार के सहयोगी दल ने केके पाठक की कार्यशैली पर आपत्ति जताया, वहीं जनता दल यूनाइटेड कोटे से शिक्षा मंत्री बने सुनील कुमार ने केके पाठक के इस कार्य का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बिहार में कुल मिलाकर लगभग 6लाख शिक्षक हैं और हमलोगों की जो ट्रेनिंग की व्यवस्था है वह 15 हजार के करीब सभी जिलों को मिलाकर है। सरकार  को आवासीय ट्रेनिंग करवाती है। पुलिस महकमें में भी ट्रेनिंग जारी थी, बिपार्ड में भी ट्रेनिंग जारी थी और एससीआऱटी की ट्रेनिंग भी जारी थी। मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि राज्य में 6लाख में से मात्र 12-13हजार शिक्षकों की ट्रेनिंग चल रही थी। अगर 6लाख टीचर्स की ट्रेनिंग करनी है तो एक-एक सप्ताह की ट्रेनिंग सभी को करानी होगी तभी जाकर सभी शिक्षकों की ट्रेनिंग पूरी हो सकेगी।


यह किसी के अधिकारों का हनन नहीं 
वही राष्ट्रीय पर्व के दौरान ट्रेनिंग लेने के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि ऐसा  कहना कि शिक्षकों के अधिकारों का हनन किया गया है, यह पूरी तरह से गलत है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि किसी भी पर्व के दौरान ट्रेनिंग नही होती है।शिक्षा मंत्री ने कहा कि त्योहारों के दिन ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में ट्रेनिंग नहीं होती है लेकिन शिक्षकों की ट्रेनिंग के लिए जो समय निर्धारित है, हम लोग भी पुलिस बैकग्राउंड से आते हैं यह किसी के अधिकारों के हनन की चीज नहीं है।
विज्ञापन


शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने की जरूरत 
शिक्षा मंत्री ने कहा कि कैसे शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाया जाए, इसपर सभी लोगों को एकमत होकर काम करने की जरुरत है। शिक्षा विभाग सिर्फ शिक्षकों के लिए ही नहीं है बल्कि छात्र-छात्राओं के लिए भी है। 25मार्च से ही बिहार के कई स्थानों पर करीब 19200 शिक्षको की ट्रेनिंग चल रही है। सभी शिक्षकों ने  24मार्च को ही योगदान किया था, जिसके चलते इन शिक्षको की होली फीकी रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें