फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बिहार कैडर के आईपीएस नैयर हसनैन खान की बिहार वापसी, हलचल तेज; बड़ी जिम्मेदारी मिलने के हैं संकेत

Mon, 17 Mar 2025 10:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : आईपीएस नैयर हसनैन खान की अब फिर बिहार वापसी हो रही है। ऐसे में बिहार पुलिस मुख्यालय में कई तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। चर्चा यह है कि उनके बिहार आने के बाद उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। 
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी नैयर हसनैन खान - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार कैडर के आईपीएस नैयर हसनैन खान वापस बिहार आ रहे हैं। इस खबर के निकलने के बाद पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है। बिहार कैडर के आईपीएस नैयर हसनैन खान लगभग 8 महीने पहले सशस्त्र सीमा बल के आईजी बने थे। उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के बाद आईपीएस पंकज दराद को वापस बिहार कैडर भेजा गया था। इस बीच नैयर हसनैन खान की अब फिर बिहार वापसी हो रही है। ऐसे में बिहार पुलिस मुख्यालय में कई तरह की चर्चाएं होने लगी हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें- Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीजीपी और मुख्य सचिव को किया तलब, बजट सत्र में हंगामे के बाद पहुंचे सदन
विज्ञापन


बिहार कैडर के 1996 बैच के चर्चित आईपीएस अधिकारी नैयर हसनैन खान एसएसबी में आईजी हैं। वह सितंबर 2024 में ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे। अब गृह मंत्रालय ने उनकी अपने मूल कैडर में वापसी को मंजूरी दे दी है। नैयर हसनैन खान ने सितंबर में एसएसबी के आईजी का पदभार पटना मुख्यालय में संभाला था। उन्होंने आईपीएस अधिकारी पंकज कुमार दाराद के स्थान पर एसएसबी में जिम्मेदारी संभाली थी। पंकज दराद फिलहाल एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर तैनात हैं। पंकज कुमार दाराद की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की अवधि समाप्त हो गई थी, इसलिए उन्हें वापस बिहार कैडर भेजा गया है। फिलहाल आईपीएस नैयर हसनैन खान के बिहार वापसी की खबर सामने आने के बाद पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज है।
विज्ञापन



                   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें