पुलिस ने मनेर में छापेमारी कर कुछ बदमाशों को गिरफ्तार किया।उनके पास से और कई जेवरात भी उनके पास से बरामद किए। भोजपुर एसपी ने प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी दी। एसपी ने यह भी बताया कि एक अन्य बदमाश को भी गिरफ्तार किया गया है। ये भी लूट की घटना में शामिल था। इसके पास से एक पिस्टल भी बरामद हुआ है, जबकि दो पिस्टल और 128 ग्राम सोना इनसे लूट कर बालू माफिया झाड़ी में छिपा कर रखे थे। तनिष्क शोरूम में लूटपाट करने वाले अपराधियों से सोना छीनने में शामिल अन्य बालू माफिया की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्रवाई दियारा इलाके में जारी है। भोजपुर, सारण और मनेर के दीयरा क्षेत्र में अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पुलिस का यह है दावा
पुलिस का कहना है कि तनिष्क को लूटने वालों से उनका माल यानी जेवरात और नगद रुपया बालू माफिया लूटकर फरार हो गये। यह बात भोजपुर एसपी कह रहे हैं। भोजपुर एसपी का दावा है कि अपराधियों से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। उनका कहना है कि तनिष्क शोरूम लूटने वालों से बालू माफियाओं ने ही आभूषण छीन लिए थे, यानी लुटेरों से ही छिनतई हो गई। भोजपुर एसपी ने घटना के संबंध में बताया कि तनिष्क शोरूम में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों से बालू माफिया ने जेवर छीन लिए और उनको भगा दिया। घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि जितना सोना अपराधियों ने लूटा था उसका कुछ ही हिस्सा उनके हाथ लगा। वहीं, इस बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने के बाद लूटपाट के बाद भाग रहे बदमाशों में दो को पुलिस ने बबुरा के पास मुठभेड़ के बाद दबोच लिया था। उनके पास से गहनों से भर दो बैग बरामद किए गए थे।
एसपी ने सुनाई अपराधियों की यह कहानी
एसपी का कहना है कि पकड़े गए विशाल और कुणाल के पास से दो बैग मिले थे, जिसमें कुछ लूटे गए जेवरात भी थे। हालांकि, लूटे गए जेवरात का बड़ा हिस्सा दूसरे अपराधियों के पास था। भागने के दौरान लुटेरे एक नाव से गंगा पार कर रहे थे। जिस नाव पर वे सवार हुए वह बालू माफिया की नाव थी। बालू माफिया ने बचे हुए सोने-हीरे के आभूषणों का एक बड़ा हिस्सा उनसे जबरन छीन लिये और कुछ जेवरात लुटेरों के पास ही छोड़ दिया। पूछताछ के दौरान लुटेरों ने पुलिस को बताया कि जब वे छपरा की ओर भाग रहे थे, उस दौरान गंगा नदी को पार करने के लिए एक नाव पर सवार हुए। जहां बालू माफिया ने उनसे लूटे गए सोने और हीरे के जेवर छीन लिए।
अब बालू माफिया की तलाश में जुटी पुलिस
भोजपुर एसपी का कहना है कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के दौरान लुटेरों ने पुलिस को बताया कि जब वे छपरा की ओर भाग रहे थे, उस दौरान गंगा नदी को पार करने के लिए एक नाव पर सवार हुए। जहां बालू माफिया ने उनसे लूटे गए सोने और हीरे के जेवर छीन लिए। पुलिस को लूटे गए आभूषणों की बरामदगी करनी थी लिहाजा पुलिस अब उन बालू माफिया को खोजने में जुट गई है।