फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : जिसे दादा कहती थी, उसकी घिनौनी करतूत; शादी रोकने के लिए महबूब से लड़की पर कराया एसिड अटैक

Mon, 07 Apr 2025 04:25 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai Acid Attack News : दुनिया में कैसे-कैसे लोग हो सकते हैं, इस खबर में उसका एक सच्चा उदाहरण सामने आया है। लड़की जिसे दादा कहती थी, उसकी घिनौनी करतूत सामने आयी है। वह 'दादा' और एसिड कांड में उसकी जुर्म का भागीदार पकड़ा गया है।
विज्ञापन
एसिड फेंकने वाला महबूब (दाएं) और साजिशकर्ता अंजनी (बाएं)। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उम्र पिता से कुछ कम। रिश्ता, पिता से एक दर्जा ऊपर। मगर, नज़र सड़क छाप लफंगे वाली। नतीजा- सोयी अवस्था में 24 साल की लड़की के चेहरे पर एसिड अटैक। बेगूसराय के बखरी तेजाब कांड की यह हकीकत एक घिनौने सच पर आकर खत्म हुई। ऐसा सच, जिसे स्वीकार करना बेहद मुश्किल है। उसके लिए भी, जो इसका नतीजा भुगत रही है। लड़की उसी वंश की है, जिसका वह। कुछ पुश्तों की दूरी है। लेकिन, लड़की उसे रिश्ते से ही दादा ही कहती थी। उस शख्स ने उस रिश्ते की मर्यादा रखी और न वंश का मान। रिश्ते की पोती पर बुरी नजर थी। वह हाथ नहीं आ रही थी और शादी की बात चलने लगी तो गुस्से में उसने एक दूसरे युवक की मदद से उसपर सोयी अवस्था में तेजाब फेंकवा दिया। रविवार से बिहार की राजनीति में हंगामा मचाने वाली इस खबर की पुलिस ने प्राथमिक जांच पूरी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


भाजपा नेता की बेटी पर एसिड अटैक से माहौल गरम

रविवार सुबह जिस समय से बेगूसराय में भरतीय जनता पार्टी के नेता की बेटी पर एसिड अटैक की खबर निकली, तभी से हंगामा मचा हुआ है। बेगूसराय का बखरी अचानक खबरों में आ गया। कई नेताओं की गाड़ियों ने उधर का रुख कर लिया तो कई पहुंचने की तैयारी में थे। इसी बीच पुलिस ने तेजी से काम करते हुए एसिड अटैक कांड की जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि शनिवार की रात बखरी थाना क्षेत्र के नगर परिषद वार्ड नंबर 23 में सोयी अवस्था में 24 साल की एक युवती पर तेजाब फेंक उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था। कांड की जांच में सामने आया कि रिश्ते में लगने वाला और घर की दीवार से सटे मकान में रहने वाले अंजनी सिंह की उस लड़की पर बुरी नजर थी। वह लड़की की शादी नहीं होने देना चाहता था। जब उसे लगा कि लड़की रिस्पांस नहीं दे रही है तो उसने अपने एक साथी को उसपर एसिड अटैक करने के लिए कह दिया।

सीसीटीवी से पकड़ा गया एसिड फेंकने वाला, फिर साजिशकर्ता
एसपी मनीष कुमार ने बताया है कि एसिड के बोतल के साथ तेजाब फेंकते समय अभियुक्त महबूब आलम उर्फ फुलटूस के शरीर पर रहे कपड़े- शर्ट, पैंट, मफलर, जूते को भी बरामद किया गया है। उसके दो मोबाइल को भी पुलिस ने जब्त किया है। एसिड फेंकने वाला महबूब गांव में अपने दोस्त सोनू कुमार के घर में छिपा था। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस को उसका हुलिया मिला और फिर पूछताछ करते हुए उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एसिड का बोतल बखरी स्थित कानू टोला में नाला के निकट केला के जड़ के पास से बरामद किया गया। पुलिस ने जब महबूब से कड़ी पूछताछ की तो उसने पूरे कांड का उद्भेदन कर दिया। उसने ताया कि अंजनी कुमार सिंह उस लड़की से एकतरफा प्यार करता था। वह भाव नहीं दे रही थी, इसलिए एसिड फेंकने के लिए कहा। अंजनी ने भी गिरफ्तारी के समय पूरे घटनाक्रम को स्वीकार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें