फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार में पुलिसकर्मियों को जिंदा जलाने की कोशिश, आधी रात थाने में लगाई आग; सीसीटीवी में दिखा

Mon, 08 Jan 2024 10:43 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

सीसीटीवी फुटेज एक युवक डब्बे से कुछ ज्वलनशील पदार्थ छिड़कता हुआ नजर आ रहा है। इसकी भी जांच की जा रही है। मामले में कुछ संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
मोरो थाना के अंदर जला हुआ सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के मोरो थाने में अपराधियों रविवार की रात आग लगा दी। अपराधी पुलिस वालों को थाने के अंदर जिंदा जलाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, पुलिसकर्मियों की सजकता के कारण समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। अपराधियों की करतूत सीसीटीव में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक भी दिखी। इसमें एक युवक डब्बे से कुछ ज्वलनशील पदार्थ छिड़कता हुआ नजर आ रहा है। जांच करने पर पता चला कि यह युवक छिड़ककर आग लगाने का प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन


सीसीटीवी की मदद से अपराधी की पहचान
 घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी सागर कुमार ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। थाना में लगे सीसी कैमरे के फुटेज का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। सीसी कैमरे में एक असामाजिक तत्व की तस्वीर कैद पाई गई है। तस्वीर की मदद से उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। उसका सत्यापन कराया जा रहा है। बहुत जल्द पूरे मामले का पर्दापाश कर दिया जाएगा।

ओडी और संतरी ड्यूटी वाले की गतिविधि की जांच
सिटी एसपी सागर कुमार ने कहा कि घटना से सम्बंधित सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज एक युवक रात को 12.21 से 12.54 के बीच आग लगाते हुए नजर आ रहा है। उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इस घटना से बचाव के लिए ओडी ड्यूटी और संतरी ड्यूटी वाले की गतिविधि की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें