फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : तीन दिन में दूसरी बार भिगो दी गईं हजारों औरतें गुस्से में उबल रहीं; नीतीश सरकार के लिए कही यह बात

Thu, 09 Nov 2023 03:13 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Nitish Kumar Bihar : "सरकार घर में शौचालय बनाने की बात कहती है और हमें सड़क पर पानी से नहाकर निर्वस्त्र कर रही है। सभी महिलाएं कपड़ा लेकर पटना तो आयी नहीं। यह अपमान बर्दाश्त से बाहर है।" पटना में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने यह भड़ास निकाली।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी सेविकाओं पर वाटर कैनन का प्रयोग किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना समेत कई जिलों में हजारों आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका प्रदर्शन कर रही है। पटना में तीसरे दिन भी आंगनबाड़ी सेविकाओं ने प्रदर्शन किया लेकिन फिर से प्रशासन से इसे दबाने की कोशिश की। पांच सूत्री मांगों को लेकर राजद कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी सेविका और सहायिकाओं पर पहले पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार कर उन्हें भींगा दिया। इससे भी जब प्रदर्शन खत्म नहीं हुआ तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई सेविकाएं बेहोश हो गईं और कई चोटिल हो गईं।
विज्ञापन




बिहार सरकार ने वॉसरूम तक का इंतजाम तक नहीं किया है
प्रदर्शन कर रही सेविकाओं ने कहा कि हम इस उम्मीद के साथ आए थे कि आज तेजस्वी यादव अपने जन्मदिन के मौके पर हमारी मांग को जरूर पूरा करेंगे। अपना पुराना वादा जरूर निभाएंगे। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। तेजस्वी यादव अपने बर्थडे का केक काटते रहे और हम पर लाठियां बरसती रही। पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग को हमें भिंगा दिया। सरकार ने वॉसरूम का इंतजाम तक नहीं किया है। ऐसे में हमलोग कपड़े कहां बदले। भींगे कपड़े पहने रहने के कारण हमलोग बीमार पड़ रहे हैं। क्या बिहार सरकार हमलोगों का इलाज करवाएगी?


 
विज्ञापन

प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी सेविकाएं। - फोटो : अमर उजाला
सेविकाओं को 25 हजार प्रति माह और रसोईया को 18 हजार वेतन दिया जाए
सेविकाओं ने कहा कि हमलोग कफन बांधकर आएं हैं। सम्मानजनक मानदेय नहीं मिला तो 10 नवंबर के बाद डेला डालो घेरा डालो अभियान के तहत आंदोलन करेंगे। मुंगेर से आई मालती सिंह ने कहा कि हमलोगों को सरकारी कर्मचारी दर्जा तत्काल दिया जाए है। अगर यह नहीं देंगे तो सेविकाओं को 25 हजार प्रति माह और रसोईया को 18 हजार वेतन दिया जाए। हमलोगों पिछले कई साल से सरकार से मांग कर रहे हैं लेकिन बिहार सरकार इस पर ध्यान नहीं है। बिहार की ढाई लाख सेविका की यह मांग है कि सरकार हमलोगों की सारी मांगों को पूरा करे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें