इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
मंच का संचालन अजय झा और कुणाल ने किया। अपनी पत्नी के साथ मंच पर आये दोस्तों ने पुरानी यादो को साझा किया। आयोजन के अध्यक्ष अंजनी सिन्हा और कोषाध्यक्ष अभिषेक सोनू ने सभी दोस्तों का स्वागत किया।
...और भावनाओं का बह चला समंदर
कई साल गुजर जाने के बाद सभी एक-दूसरे से मिलकर भावुक हो गए। उसके बाद छात्र जीवन की यादों को ताजा करने का सिलसिला शुरू हो गया। महिलाओ और बच्चों ने भी खूब मस्ती की। मौके पर आये जनता दल यूनाइटेड के महासचिव छोटू सिंह, डॉ ब्रजेश, करन देव, मधुरेश,गौरव, अमिताभ ओझा, आलोक, रंजीत, नीलेश, आशुतोष, राकेश, दीपक, दिपेन्द्र, उदय, राजीव, रजनीश सहित सभी साथियो ने पुराने दिनों के संस्मरण सुनाये। सभी ने साथ प्रण लिया कि चाहे परिस्थिति कैसी भी हो हर दोस्त साथ रहेंगे। कार्यक्रम मे कई दोस्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे जो परदेश मे होने के कारण कार्यक्रम मे शामिल नहीं हो पाए थे। कार्यक्रम देर रात तक चला। .इस दौरान स्वादिष्ट व्यंजन तो था ही बच्चों ने भी खूब बवाल काटा। इसके बाद सभी विदा तो हुए लेकिन इस वादे के साथ की अगली बार और जोश और उत्साह के साथ जुटेंगे। कुल मिलाकर यह मिलन समारोह में न सिर्फ पुरानी यादें ताजा हुई, बल्कि इससे उम्मीद और विश्वास का नया आकाश भी गढा गया।