फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : इस बात को लेकर पूरे परिवार ने किया था विरोध, तीन सगे भाइयों को चाकू घोंपकर मार डाला; भतीजा समेत 3 घायल

Sun, 11 Jun 2023 11:58 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

Saran News ; भाइयों के बीच विवाद होने लगा। इसी बात का विरोध उसके तीनों भाई और भतीजे कर रहे थे। देर रात दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गया। 
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपरा में एक शख्स ने की अपने ही तीन सगे भाइयों को मार डाला। कारण बस इतना था कि उसका अपने भाइयों के साथ जमीन विवाद चल रहा था। इसी कारण उसने परिवार के 6 लोगों को चाकू घोंप कर घायल कर दिया। इसमें उसके तीन सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 अन्य लोग घायल हैं। घायलों का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है। यह घटना एकमा थाना इलाके के गंगवा पचुआ गांव की है।

विज्ञापन


तीनों सगे भाइयों की मौत
इधर, तीन-तीन मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गयी। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरने वालों की पहचान गंगवा गांव निवासी राजेश्वर महतो (49), स्वामीनाथ महतो (47) और दिनेश महतो (44) के रूप में हुई है। जबकि स्वामी नाथ महतो का बेटा, राजेश्वर महतो की पत्नी समेत तीन लोग घायल हैं।

बिना बंटवारा के ही घर बना रहा था आरोपी
स्थानीय लोगों का कहना है कि शनिवार देर रात भाइयों के बीच विवाद होने लगा। कारण यह था कि जमीन बंटवारे को लेकर अपने ही भाइयों से लालू महतो से विवाद चल रहा था। लालू महतो बिना बंटवारे के ही जमीन पर घर बना रहा था। इसी बात का विरोध उसके तीनों भाई और भतीजे कर रहे थे। देर रात दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गया। परिजनों का कहना है कि लालू महतो और उसके बेटे ने मिलकर 6 लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया। इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस का कहना है कि जमीन विवाद में 3 लोगों की मौत की बात सामने आ रही है। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है मामले में आकर आगे की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें