फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : इस गाड़ी पर कौन लगाएगा जुर्माना? फाइन वसूलने वाले जिला परिवहन कार्यालय का तो हर पेपर है फेल

Thu, 19 Oct 2023 10:26 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

DTO : परिवहन विभागकर्मी विभागीय गाड़ी पर सवार होकर निकलते हैं और  वाहनों की जांच करते हैं। कागजातों में कमी होने और परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना भी करते हैं, लेकिन अगर उनके उसी गाड़ी   का हर पेपर फेल हो तो उनपर जुर्माना कौन लगाएगा। 
विज्ञापन
लोगों के चालान काटने वाले डीटीओ कार्यालय की गाड़ी के सारे पेपर हैं फेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद का परिवहन महकमा बड़े कमाल का है। यह विभाग आम जनता के वाहनों के रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, पॉल्यूशन, फिटनेस, रोड टैक्स आदि कागजातों की जांच करती है। कागजातों में कमी रहने पर जुर्माना भी लगाये जाते हैं, पर इस विभाग के अपने ही एक वाहन का सब कुछ फेल है। अब बिल्ली के गले में घंटी बांधे कौन यानी इन पर कौन जुर्माना लगाए? मतलब यह कि जब गाड़ी का मालिक परिवहन विभाग है तो फिर उस गाड़ी पर जुर्माना कौन लगाये। यही वजह है कि परिवहन विभाग की इस गाड़ी पर विभाग के कारिंदे सवार होकर एनएच, एसएच और अन्य सड़कों पर निडर होकर निकलते हैं। सड़क पर वाहनों की जांच करते हैं, कागजातों में कमी होने और परिवहन नियमों का उल्लंघन करने या होने पर जुर्माना भी लगाते हैं। हद यह कि इतना सब करने के बावजूद इनका अपने ही वाहन पर ध्यान नहीं है। जी हां यह औरंगाबाद के परिवहन विभाग का महिंद्रा कमांडर जीप है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर-बीआर 26 बी 4777 है। यह वही वाहन है, जिसका सब कुछ फेल है।

विज्ञापन


डीटीओ ने माना कि गाड़ी के सारे कागजात हैं फेल 
इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेंद कुमार दास से बात करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि वाहन के सभी कागजात फेल हैं। उन्होंने दावा किया है कि वाहन परिवहन कार्यालय परिसर में खड़ी रहती है। हालांकि उनसे बातचीत के पहले ही परिवहन विभाग में ङ्यूटी करने वाले गार्ड ने नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर स्वीकार किया कि वाहन का इस्तेमाल होता है। वहीं इसके विपरीत डीटीओ ने कहा कि गार्ड कोई अधिकृत व्यक्ति नहीं है जो उसकी बात को माना जाएं। विभाग का प्रधान मैं हूं और जब मैं कह रहा हूं कि वाहन इस्तेमाल में नहीं है, तो नहीं है। हालांकि उन्होंने यह स्वीकार किया कि यदि सारे कागजात फेल होने के बाद भी उस वाहन को चलाया जा रहा है, तो यह सही नहीं है। डीटीओ ने यह भी कहा कि यह संभव है कि वाहन को कभी किसी ने चलाया हो और आपकी उस पर नजर पड़ गई हो। डीटीओ की गोलगोल बातों से स्पष्ट है कि खुद उनकी ही बातें चुगली कर रही है कि इस खटारा और सभी फेल कागजात वाले वाहन सड़क पर जरूर चलते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें