ओम बिड़ला और बिहार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के लिए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला पटना पहुँचने के बाद राजभवन गये और वहां गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच विविध विषयों चर्चाएं हुई। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार को बिहार विधानसभा में 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे।
राजभवन में राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात
गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान से मुलाक़ात के बाद लोक सभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि पीठासीन अधिकारियों के 85वें अखिल भारतीय सम्मेलन के सिलसिले में बिहार प्रवास के दौरान आज बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से राजभवन में शिष्टाचार मुलाक़ात की। इस अवसर पर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान स्पीकर बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के दौरान संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में संसद और विधायी निकायों के योगदान’ विषय पर संवाद भी होगा।