फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : भाजपा अब 'राम' मुक्त; सीएम नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी के बाद चुप बैठे आरसीपी का बड़ा एलान

Sat, 19 Oct 2024 05:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

RCP Singh Party : वही हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी के बाद से रामचंद्र प्रसाद सिंह, यानी आरसीपी सिंह किनारे पड़े थे। अब उन्होंने भाजपा से ही किनारा कर लिया। अपनी पार्टी बनाने का एलान करने से पहले उनके बारे में पोस्टर लगा था- टाइगर जिंदा है।
विज्ञापन
आरसीपी सिंह के समर्थकों ने लगाया पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक वक्त में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राम कहे जाने से राम चंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह) का भारतीय जनता पार्टी से मोह भंग हो गया। जनता दल यूनाईटेड छोड़कर भाजपा में जाने के बाद भी उन्हें खास तवज्जो नहीं मिली। खासकर जब से सीएम नीतीश कुमार एनडीए में शामिल हुए। पिछले काफी दिनों से चुप्पी साधे बैठे आरसीपी सिंह एक बार फिर से चर्चा हैं। चर्चा यह कि वह अब अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस खबर से चुनावी गलियारे में हलचल मच गई है। 

विज्ञापन


‘टाइगर अभी जिंदा है वाला पोस्टर लगाया
दरअसल, जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा नेता रामचंद्र प्रसाद सिंह(आरसीपी सिंह) के समर्थन में एक पोस्टर लगा है। इस पर लिखा है कि टाइगर अभी जिंदा है। टाइगर रिटर्न्स.’पोस्टर शंकर पटेल और अमर सिन्हा ने लगवाया है। अब यह पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आरसीपी सिंह के समर्थकों का कहना है कि भाजपा में हमारे दिग्गज नेता को अब तक कोई पद नहीं दिया गया। लोकसभा चुनाव में भी उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी गई। ऐसे में स्पष्ट है कि भाजपा सीएम नीतीश कुमार के दबाव में आकर हमारे नेता के साथ ऐसा कर रही है। इसलिए अब वह फिर से वापस आ रहे हैं। बिहार के विकास के लिए वह बहुत जल्द बड़ा निर्णय लेने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें