राष्ट्रीय जनता दल के विधायक तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकालने के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके छोटे भाई ने प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी यादव ने तेज प्रताप के वायरल पोस्ट पर स्पष्ट कहा कि यह सब उन्हें पसंद नहीं है। वहीं लालू प्रसाद के फैसले का उन्होंने समर्थन किया। पटना में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि एक बात स्पष्ट है कि मुझे यह सब चीजें न अच्छी लगती है और न मैं यह सब बर्दाश्त करता हूं। मैं जनता के दुख-सुख में साथ रहता हूं। उनके मुद्दों को उठाता हूं। मैं नेता विरोध हूं। बिहार के प्रति मैं समर्पित हूं। जहां तक मेरे बड़े भाई की बात है तो मेरा मानना है कि राजनीतिक जीवन और निजी जीवन अलग होता है। चूंकि वह बालिग हैं, इसलिए वह अपने निजी जीवन के फैसल ले सकते हैं। उन्हें अपने फैसले लेने का अधिकार हैं। उनके लिए क्या सही होगा और किस निर्णय से नुकसान होगा? इसका निर्णय वह खुद लें।
Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव से पहले तेज प्रताप यादव की विधायकी जाएगी? किस दल से कहां उतरेंगे मैदान में
मैंने भी अपनी भावनाओं को आपलोगों के सामने रख दिया है
तेज प्रताप यादव को लेकर राजद सुप्रीमो की ओर से किए गए पोस्ट का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर स्पष्ट संदेश दे दिया है। अपनी भावनाओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनता से सामने व्यक्त कर दिया है। मैंने भी अपनी भावनाओं को आपलोगों के सामने रख दिया है। अब बड़े भाई निर्णय लें कि क्या उनके लिए सही है और गलत है। अब वह निजी जीवन में क्या कर रहे हैं? यह किसी से पूछ कर तो नहीं कर रहे हैं। मैं स्पष्ट कह रहा हूं कि मुझे यह सब चीजें नहीं पसंद है।
तेज प्रताप अलग पड़े, तेजस्वी यादव के बाद रोहिणी आचार्य ने लालू यादव के फैसले पर लिख दी मन की बात
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में तेजस्वी ने ऐसा कहा
वहीं सीएम नीतीश कुमार के नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि वह दो दिन के दौरे पर दिल्ली गए हैं। कल नीति आयोग की बैठक हुई थी जिसमें सभी मुख्यमंत्री दिखे लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नहीं दिखे। आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राजनीतिक बैठक हो रही है, जिसमें मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मिल रहे हैं उसमें वह जाते हैं। इससे पता चलता है कि वे बिहार और बिहारियों के प्रति वह कितने गंभीर हैं।