Gopalganj Road Accident: अधिवक्ता दंपती कार से गोरखपुर जा रहे थे। यहां से बस से दिल्ली जाने वाले थे। लेकिन, गोपालगंज में तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि पति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी की हालत गंभीर है।
गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर पुल के पास सड़क हादसे में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित ट्रक ने अधिवक्ता के कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ड्राइवर और उसकी पत्नी की हालत गंभीर है। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया गया है। मृतक की पहचान पुणे निवासी पवन प्रकाश पाठक के रूप में की गई है।
विज्ञापन
पवन प्रकाश पाठक की घटनास्थल पर ही मौत
बताया जाता है कि पवन प्रकाश पाठक की दो महीने पहले बेतिया जिले के लाल बाजार निवासी ऋचा शांडिल्य से शादी हुई थी। शादी के बाद गुरुवार को दोंगा का रस्म हुआ था। दोंगा का रस्म पूरा होने के बाद एक किराए के कार द्वारा अपनी पत्नी को गोरखपुर लेकर जा रहे थे। अभी वे गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर पुल के पास पहुंचे, तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार धक्का मार दिया और मौके से फरार हो गया। हालांकि बेतिया पुलिस द्वारा ट्रक को पकड़ लिया गया है। वहीं इस भीषण हादसे के बाद कार सवार पवन प्रकाश पाठक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
Bihar Weather News: बिहार में इन जिलों में बारिश का अलर्ट; जानिए, अगले दो दिनों के मौसम का हाल
दोनों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया
वहीं अधिवक्ता की पत्नी ऋचा शांडिल्य और ड्राइवर भोजपुर जिले नसरथपुर निवासी से स्वराज सिंह के बेटा अखिलेश सिंह बुरी तरह जख्मी हैं। डायल 112 के सहयोग से सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दोनों को भर्ती कराया गया, जहां डाक्टर के देखरेख में दोनों का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि मृतक पवन प्रकाश पाठक की पत्नी ऋचा शांडिल्य भी सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।