फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident Today : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने महिला टीचर की जान ली; भाजपा जिला अध्यक्ष की भाभी की मौत पर हंगामा

Tue, 13 Aug 2024 09:02 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar :  बालू लदे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने भाजपा नेता के भाई और भाभी को रौंद दिया। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति घायल हो गए। महिला शिक्षिका  थीं और अपने पति के साथ बाइक से घर जा रही थी।
विज्ञापन
मृतका का प्रोफाइल फोटो और अस्पताल में जुटे परिजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक शिक्षिका को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बखरी थाना क्षेत्र के रामपुर चौक के समीप की हैं। मृतका की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी अनिल वर्मा की पत्नी सरिता देवी (44) के रूप की गई है।

विज्ञापन


बालू लदे  ट्रेक्टर ने रौंदा 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि अनिल वर्मा बाइक से अपनी पत्नी के साथ बखरी बाजार जा रहे थे। तभी विपरित दिशा से आ रही बालू लदे  ट्रेक्टर से उनके बाइक की टक्कर हो गई, जिससे अनिल सङक किनारे गिर गए, जबकि उनकी पत्नी सड़क पर गिर गई। सड़क पर गिरते ही वह ट्रैक्टर के नीचे आ गईं, जिससे महिला शिक्षिका  की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना होते ही सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गये।

लोगों ने किया सड़क जाम 
 घटना के बाद स्थानीय लोग और परिजन आक्रोशित होकर शव को सड़क पर रखकर दोनों तरफ से बांस-बल्ला लगाकर जाम कर दिया है, जिससे सड़क के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनो की लंबी कतारें लग गई है। इधर घटना की सूचना मिलते ही महिला के परिजनों में कोहराम मच गया है। अनिल वर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा के भाई हैं और मृतका शिक्षिका भाजपा जिला अध्यक्ष की भाभी है। इस घटना के बाद बखरी थाने के पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बूझकर मामला शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें