फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : जीटी रोड पर भीषण हादसा, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और उनके पिता समेत तीन की मौत

Thu, 06 Jun 2024 06:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

गया में सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत गई। तेज रफ्तार से चली आ रही कार चालक ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक के अंदर घुस गई। 
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया में गुरुवार को जीटी रोड पर सड़क हादसे में बाप बेटे समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष अनूप कुमार और उनके पिता सुरेंद्र सिंह के शामिल हैं। यह घटना जिले आमस थाना क्षेत्र के सिहुली मोड़ के समीप की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। वहीं कार चालक की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई।

विज्ञापन


कार ट्रक के अंदर घुस गई थी
मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को जीटी रोड स्थित जिले के आमस थाना क्षेत्र के सिहुली गांव के समीप सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत गई। तेज रफ्तार से चली आ रही कार चालक ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक के अंदर घुस गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कार को ट्रक के अंदर से निकालने के लिए किरान मंगवाया। उसके बाद किरान की मदद से ट्रक के अंदर से निकाला गया। कार के अंदर तीनों की डेड बॉडी फंसी थी। डेड बॉडी को निकालने के लिए पुलिस प्रशासन को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, स्थानीय लोगों की मदद से तीनों शव को बाहर निकाला गया।

तीनों कार से औरंगाबाद से लखीसराय जा रहे थे
पुलिस तीनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया। इस संबंध में आमस थाना की पुलिस ने बताया कि सभी मृतक औरंगाबाद के रहने वाले हैं। सभी लोगों के घर वालों को उक्त घटना की सूचना दे दी गई है। यह घटना आमस के सिहुली मोड़ के पास की है। घटना कैसे हुई उसकी जांच पड़ताल की जा रही है। मृतको में एक की पहचान इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार के रूप में हुई हैं। जो औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के घोस्ता गांव के रहने वाले रिटायर्ड इंजीनियर सुरेंद्र सिंह के पुत्र थे। अनूप के पिता सुरेंद्र सिंह भी कार में सवार थे। उन्होंने बताया इन दिनों के अलावा कार में कुटुंबा थाना क्षेत्र के चिंतावन बिगहा के प्रवेश सिंह के पुत्र भोला भी कार में सवार थे। तीनों कार से औरंगाबाद से लखीसराय जा रहे थे। घटना में दो लोगों की मौत कार में ही हो गई थी। तीसरे की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि भोला और अनूप रिश्ते में दोनों सगे फुफेरे भाई थे। सभी शादी के लिए लड़का देखने के लिए लखीसराय को जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें