फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : दरभंगा में भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत; विरोध में हाईवे पर बवाल, मुआवजा की मांग

Mon, 07 Oct 2024 10:15 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बेनीपुर-बिरौल पथ को जाम कर दिया और सड़क पर प्रदर्शन करने लगे। लोग मृतकों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। घटनास्थल पर बहेड़ा थाना की पुलिस लोगों समझाने में कर रही है।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र के मलिया पर भीषण हादसा हुआ है। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक घायल युवक को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति भी गंभीर बताई है। घटना दो बाइक सवारों के बीच सीधी टक्कर में हुई है। घटना की सूचना मिलते बहेड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। 

विज्ञापन


बुलेट सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई
घटना बेनीपुर से बिरौल जाने वाली मुख्य सड़क SH 56 पर मलिया चौक के पास दो बाइकों के बीच भीषण आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें दो की मौत घटना स्थल पर ही गई। जबकि तीसरे की मौत इलाज के दौरान डीएमसीएच में हो गई है। वहीं चौथे घायल युवक का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। मृतकों में दो युवक की पहचान हो गई है। बिरौल थाना क्षेत्र 18 वर्षीय चंदन कुमार यादव, पिता संतोष यादव और कुशेस्वरस्थान थाना क्षेत्र सन्नी कुमार बुलेट सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य घायल व्यक्ति ने बेनीपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बेनीपुर-बिरौल पथ को जाम कर दिया है
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बेनीपुर-बिरौल पथ को जाम कर दिया और सड़क पर प्रदर्शन करने लगे। लोग मृतकों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। घटनास्थल पर बहेड़ा थाना की पुलिस लोगों समझाने में कर रही है। पुलिस मृतकों के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें