फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दोस्तों के साथ निकला घूमने, आई मौत की खबर; इसी 17 को हुई थी शादी, कल कमाने के लिए जाना था परदेस

Sun, 31 Dec 2023 02:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar Hindi News: बेगूसराय में एक युवक घर से अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए बाहर गया था, लेकिन घर पर सिर्फ उसकी लाश पहुंची। नव विवाहित युवक की खबर ने परिजनों तोड़कर रख दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानें पूरा मामला...।   
 
विज्ञापन
शव लेने अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में पुराने साल की विदाई को लेकर एक युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था। लेकिन वापस लौटकर सिर्फ उसकी लाश आई। युवक का शव देखते ही परिवारजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बताया जा रहा है कि बीती रात मिर्जापुर के पास बेगूसराय रोसड़ा एसएच-55 पर सड़क हादसे में उक्त युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मिर्जापुर मुसहरी टोला निवासी लूटन महतो के बेटे सुमंत कुमार उर्फ सुमंता (25) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम छह बजे तक वह घर पर ही था। शाम के वक्त वह अपने चार मित्रों के साथ दो मोटरसाइकिलों से कहीं घूमने निकला था। वे लोग कहां गए थे और कहां से लौट रहे थे, यह जानकारी किसी को नहीं है। उन्होंने बताया कि रात को थाने से सुमंत की सड़क दुर्घटना में मौत होने की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि बीते 17 दिसंबर को ही सुमंत कुमार की शादी हुई थी। एक जनवरी के बाद वह मजदूरी के लिए परदेस जाने वाला था। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें