ग्रामीणों का कहना है कि युवक की पत्नी उससे व्यवहार से तंग आकर अपनी बहन के घर चली गई थी। आज युवक अपनी पत्नी को लाने गया था। घर आने के दौरान पत्नी से विवाद हो गया। देखते ही देखते उसने अपने सिर में गोली मार ली।
खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र के बोबिल पंचायत अंतर्गत हनुमान नगर गांव में शुक्रवार दोपहर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पत्नी से विवाद के बाद पति ने अपने सिर में गोलीमार कर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान महेशखूंट थाना के इंग्लिश टोला निवासी 42 वर्षीय धनंजय राम के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन
शराब पीकर हंगामा करता था
ग्रामीणों का आरोप है कि धनंजय राम शराब पीकर हंगामा करता था और अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। तंग होकर उसकी पत्नी ललिता देवी अपने पति से परेशान होकर 15 दिन पहले अपने बहन-बहनोई के घर आई थी। शुक्रवार को धनंजय अपनी पत्नी को वापस लेने के लिए अपने ससुराल आया था। घर वापस जाने को लेकर पति-पत्नी के बीच जोरदार बहस हुई।
पति ने पत्नी को मारकर गंडक नदी में फेंका, मायके वाले बोले- अवैध संबंध का विरोध करती थी
कनपटी में मारी गोली
इसी विवाद से आक्रोशित होकर धनंजय ने दोपहर करीब 2 बजे गांव में बूढ़ा बाबा स्थान के पास पीपल के पेड़ के निकट देसी कट्टे से अपनी कनपटी में गोली मार ली। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि धनंजय राम अपने पीछे चार छोटी बेटी और पत्नी को छोड़ गया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।