फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शिक्षा समागम में शामिल हुए 6000 हजार, सम्राट चौधरी बोले- छात्रावास अनुदान राशि दोगुना कर रही सरकार

Mon, 13 Apr 2026 07:04 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की कि छात्रावास अनुदान राशि को अप्रैल माह से दोगुना किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने विद्यार्थियों को ज्ञान अर्जन के माध्यम से अपने जीवन को समृद्ध बनाने का आह्वान किया।
 
विज्ञापन
छात्रा को उपहार देते बिहार सरकार के मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में “डॉ. भीमराव अम्बेडकर समग्र शिक्षा समागम” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की ओर से किया गया। राज्य के विभिन्न जिलों से आए लगभग 6000 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विभाग द्वारा संचालित 91 डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालयों के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।साथ ही डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय, गयाघाट की 123 छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिन्होंने बिहार इंटरमीडिए परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त किया।

विज्ञापन


शिक्षा के क्षेत्र में लगातार प्रभावी कार्य कर रही सरकार
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने विद्यार्थियों को बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संदेश देते हुए जयंती की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार प्रभावी कार्य कर रही है।
Bihar CM Oath: बिहार में पहली बार भाजपा का CM, शपथ ग्रहण में पीएम मोदी भी आएंगे; लोक भवन में हुई चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने कहा कि राज्य सरकार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विभाग की प्रमुख उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने कहा कि सरकार अपने कार्यकाल के प्रारंभ से ही  जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संकल्पित है तथा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

  • छात्रावास अनुदान राशि ₹1000 से बढ़ाकर ₹2000 प्रति माह प्रति छात्र की जा रही है।
  • विद्यालय छात्रवृत्ति दर दोगुनी की गई है।
  • मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत ₹30,000 से ₹1,00,000 तक की सहायता, जिससे अब तक 6223 अभ्यर्थी लाभान्वित हुए हैं।
  • 38 जिलों में बालिकाओं के लिए 100-सीट छात्रावासों का निर्माण कराया जा रहा है।
  • नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप योजना के तहत उच्च शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता देने हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई है।
  • समेकित थरुहट विकास अभिकरण की 357 योजनाओं में से 279 पूर्ण की गई है ।
  • बिहार महादलित विकास मिशन के अंतर्गत 4858 सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड का निर्माण कराया गया है।
  • ‘सहायता’ कॉल सेंटर का 24×7 संचालन किया जा रहा है।
  • विकास मित्रों के माध्यम से विकास रजिस्टर 2.0 का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें