फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तुम्हारे भाई को मार दिया... शादी तो करनी पड़ेगी’: एकतरफा प्यार में सनकी ने काटा था मासूम का गला, आरोपी फरार

Mon, 13 Apr 2026 07:04 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Saharsa Child Murder: सहरसा के सिटानाबाद में एकतरफा प्रेम में आरोपी मो. साद हसन ने 8 वर्षीय मो. ओबेश की हत्या कर दी और बहनों को धमकाया। पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है, जबकि एक बहन घायल है।
विज्ञापन
मासूम बच्चे के हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिटानाबाद में रविवार शाम 8 साल के मासूम मो. ओबेश की हत्या ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के बाद अब सामने आया है कि यह हत्या किसी पुरानी रंजिश में नहीं, बल्कि एकतरफा प्रेम प्रसंग से जुड़ी हुई है।

विज्ञापन

 
हत्या के बाद आरोपी का दुस्साहस
बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाला 27 वर्षीय मो. साद हसन मासूम की बड़ी बहन से एकतरफा प्रेम करता था। उसने पहले बच्चे का गला रेत दिया और फिर खून से सना हथियार लेकर मृतक के घर पहुंच गया। वहां उसने बहनों से कहा कि तुम्हारे भाई को मार दिया है, अब तो शादी करनी ही पड़ेगी। इस दौरान बीच-बचाव करने पर उसने छोटी बहन कुदरती परवीन पर भी धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया।
 
तीन साल से चल रहा था उत्पीड़न
मृतक की मां सकीना खातून ने बताया कि आरोपी पिछले तीन वर्षों से उनकी हाई स्कूल जाने वाली बेटी को परेशान कर रहा था और जबरन शादी का दबाव बना रहा था। एक बार वह चाकू लेकर घर में घुस आया था और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

 
पंचायत के बाद भी बना रहा डर का माहौल
घटना से पहले परिवार ने सिमरी बख्तियारपुर थाने में लिखित शिकायत की थी। इसके बाद पंचायत के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच सुलहनामा कराया गया और बांड भरवाया गया। शिकायत वापस लेने के बाद भी आरोपी का व्यवहार नहीं बदला। वह बाहर कमाने चला गया, लेकिन गांव लौटने पर परिवार लगातार डर के साये में जीता रहा।

पढ़ें- लव जिहाद में किशोरी की हत्या?: दूसरे समुदाय का आरोपी प्रेमी गिरफ्तार, धर्म बदलने के दबाव और जान लेने के आरोप
 
घटना के दिन का दर्दनाक घटनाक्रम
रविवार शाम की घटना को याद करते हुए मां सकीना खातून ने बताया कि नमाज के बाद वह बेटे को बुलाने गई थीं। बेटे ने उनसे कुछ देर और खेलने की बात कही। इसी दौरान आरोपी ने मासूम की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी के पिता उसे घर ले गए और फिर पूरा परिवार वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन

 
पुलिस की कार्रवाई और जांच
सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और घायल बच्ची का इलाज अस्पताल में चल रहा है। आरोपी मो. साद हसन और उसके परिवार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें छापामारी कर रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें