फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बैंक शाखा के एटीएम से एकमुश्त निकाल ले गए साढ़े 21 लाख रुपये; डीएम-एसपी जांच रहे, कैसे हुआ कांड

Thu, 01 Feb 2024 02:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

बेखौफ चोरों ने एसबीआई एटीएम को काटकर 21 लाख 51 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। लूट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
विज्ञापन
डीएम-एसपी जांच रहे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले में बेखौफ चोरों ने बुधवार रात एसबीआई एटीएम को गैस कटर से काटकर जहां लाखों रुपये लूट कर फरार हो गए। वहीं, इस घटना का पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

विज्ञापन


घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के नरयिनिया स्थित एसबीआई एटीएम की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसबीआई बैंक के मैनेजर अली अब्बास खान ने बताया कि जब वे लोग गुरुवार सुबह 10 बजे बैंक में आए तो देखा कि अज्ञात चोरों के द्वारा एटीएम को गैस कटर से काटकर करीब 23 लाख 51 हजार 06 सौ रुपये की चोरी कर ली गई है। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, इस घटना के बारे में एसपी सवर्ण प्रभात ने बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र के नरयिनिया गांव के समीप अज्ञात चोरों के द्वारा एटीएम को गैस कटर के मदद से काटकर करीब 23 लाख रुपये की चोरी कर लिया गया है। इस घटना के उद्भेदन के लिए हथुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया है। जल्द ही सभी चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सभी रुपये भी बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें