फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना में दिनदहाड़े 17 साल के लड़के को मार डाला, अपराधियों ने घर से बुलाकर मारी गोली

Fri, 13 Jun 2025 02:00 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Crime News: घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। 
विज्ञापन
श्रवण कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना राजधानी में इनदिनों लगातार हत्याएं की घटनाएं बढ़ रही है। जिसे लेकर आमजन अपने आप को सुरक्षित महसूस नही कर रहे हैं। मामला है पटना जिले के दानापुर सुल्तानपुर त्रिमूर्ति नगर में एक 17 वर्षीय किशोर की दिनदहाड़े अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। किशोर की हत्या की घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गये। जिसे लेकर इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। वही पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे भी बरामद किए हैं। इधर मामले में उचित कार्रवाई के लिए पुलिस जुटी हुई है। मृतक की पहचान दानापुर के त्रिमूर्ति नगर निवासी संतोष कुमार के 17 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि दानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुर त्रिमूर्ति नगर निवासी संतोष कुमार के 17 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार को डीएवी पब्लिक स्कूल के पास दिन दहाड़े बदमाशों ने गोली मारकर हत्याकर दी। बताया जा रहा है कि श्रवण अपने दोस्तों के साथ घर से दोस्तों के निकला था। इसी दौरान एक युवक ने मोड़ के पास बुलाया और पास जाने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। इसी बीच एक युवक ने पिस्टल निकलकर श्रवण कुमार को कनपटी और गर्दन के पास गोली मारकर जख्मी कर दिया। गोली मारने के बाद सभी बदमाश पैदल ही फरार हो गए। गोली लगने के बाद श्रवण खून से लथपथ हो कर सड़क पर ही गिर गया। उसके दोस्तों ने जख्मी श्रवण को बाइक पर सवार कर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने श्रवण को मृत घोषित कर दिया। परंतु परिजनों ने श्रवण जीवित होने के उम्मीद को लेकर इलाज के लिए राजा बाजार स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन वहां भी उसे मृत बताया गया।
आज भी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट, पटना में स्कूलों का समय बदला
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अपराधियों की पहचान कर ली

इधर, किशोर की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर सिटी एसपी, एएसपी और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। पुलिस ने घटना स्थल से दो खोखा बरामद किया है। सिटी एसपी ने शरथ एसआर ने बताया कि जख्मी किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ चलर ही है। अपराधियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही इनलोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें