फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : 17 साल के लड़के ने किया सुसाइड का प्रयास, मां ने लगाई थी फटकार तो जान देना चाह रहा था

Thu, 16 Nov 2023 05:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

किशोर की चाची ने बताया कि वह अंडा लेकर घर आया था। इसे पकाने के लिए किचेन में गया। जहां अंडा गिरकर जमीन पर फूट गया। इसके बाद उसकी मां ने उसे फटकार लगा दी।
विज्ञापन
किशोर को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में गुरुवार को 17 साल के लड़के ने खुदकुशी करने की कोशिश की। वह अपनी मां की फटकार से इतना आहत हो गया कि फांसी लगा खुदकुशी का प्रयास किया। मामला परवलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पवई गांव का है। 

विज्ञापन


अंडा गिरकर जमीन पर फूट गया तो मां ने फटकार लगाई
किशोर की चाची ने बताया कि वह अंडा लेकर घर आया था। इसे पकाने के लिए किचेन में गया। जहां अंडा गिरकर जमीन पर फूट गया। इसके बाद उसकी मां ने उसे फटकार लगाई, जिससे किशोर आहत होकर खुद को कमरे में बंद कर लिया और फंदे के सहारे लटक गया। जब वह दर्द से कहराने लगा तो उसकी मां ने आवाज सुनी इसके बाद वह आस पड़ोस के लोगों को दौड़कर बुलाने गई।

सदर अस्पताल में चल रहा है किशोर का इलाज
मौके पर जुटे लोगों ने फंदे से किशोर को नीचे उतारा और इलाज के लिए परवलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक का इलाज बिहारशरीफ सदर अस्पताल में डॉक्टर की देखरेख में चल रहा है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।किशोर दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है, वह दो भाइयों में सबसे बड़ा है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें