फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : एग्जामिनेशन बोर्ड का नेशनल कॉन्क्लेव आज से, 24 राज्य से 32 परीक्षा बोर्ड के प्रतिनिधि शामिल

Fri, 16 Jun 2023 03:34 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार बोर्ड के अनुसार, इस कार्यक्रम का आयोजन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि समिति द्वारा किए गए सुधारों के फलस्वरूप विगत 05 वर्षों से लगातार देश में सबसे पहले इंटर एवं मैट्रिक परीक्षाओं का परीक्षाफल जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
पटना में नेशनल कॉन्क्लेव ऑफ एग्जामिनेशन बोर्ड का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार बोर्ड 16 और 17 जून को बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसे नेशनल कॉन्क्लेव ऑफ एग्जामिनेशन बोर्ड 2023 का नाम दिया गया है। पहले दिन यानी शुक्रवार को इस कॉन्क्लेव में देश के 24 राज्य से 32 परीक्षा बोर्ड के अध्यक्ष, सचिव और पदाधिकारी शामिल हुए। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इस दो दिवसीय शुभारंभ उद्घाटन आज बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी द्वारा किया गया। 

विज्ञापन


मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने कहा कि मैं बिहार बोर्ड के चेयरमेन आनंद किशोर को बधाई देता है। इसमें बहुत सारे सुधार और अपने-अपने विचार शेयर किए जाएंगे। मैंने जैसा कहा कि इस तरह के आयोजन पहली बार हो रहे हैं। इससे बिहार में अच्छी संभावनाएं खुल रही हैं। बिहार पहला राज्य हर हाल होता है जो मार्च में फाइनल रिजल्ट निकाल देता है। बिहार को पुरस्कार भी मिल चुका है।

CBSE की अध्यक्ष निधि छिब्बर ने कहा कि अब तक हमलोग बच्चों के किताबी ज्ञान की जांच कर रहे थे। अब बच्चों का पर्सनालिटी डेवलपमेंट, बच्चों का संबंध कैसा है दूसरे बच्चों और टीचर के साथ। वह कैसे बेहतर नागरिक बन सकते हैं, इन चीजों पर परीक्षा समितियों को ध्यान देना होगा। सभी राज्य के बोर्ड अपने-अपने तरीके से अच्छा प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


इन संस्थाओं के प्रतिनिधि हुए शामिल
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव  के. के. पाठक ने की।। वहीं CBSE की अध्यक्ष निधि छिब्बर इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।इसके अतिरिक्त पैनल एक्सपर्ट के रूप में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे।  इसमें CENTA, NIEPA, ACER, NCTE, NCVET, CDAC और ICSE के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

पिछले 5 साल से लगातार सबसे पहले रिजल्ट
बिहार बोर्ड के अनुसार, इस कार्यक्रम का आयोजन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि समिति द्वारा किए गए सुधारों के फलस्वरूप विगत 05 वर्षों से लगातार देश में सबसे पहले इंटर एवं मैट्रिक परीक्षाओं का परीक्षाफल जारी किया जा रहा है। बिहार बोर्ड द्वारा लागू किए गए इन्हीं सुधारों का परिणाम है कि पड़ोसी देश नेपाल के परीक्षा बोर्ड तथा कई राज्यों के परीक्षा बोर्ड की टीम द्वारा बिहार बोर्ड का दौरा कर यहां की परीक्षा व्यवस्था का गहनतापूर्वक अध्ययन किया गया और देश के कई राज्यों के परीक्षा बोड़ों द्वारा इन सुधारों के संबंध में जानकारियां प्राप्त की गयी। 

सिविल सेवा दिवस पर मिला था अवार्ड
बिहार बोर्ड को अनेक नव प्रयोगों तथा परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधारों के लिए सिविल सेवा दिवस, 2022 के अवसर पर अवार्ड भी प्रदान किया गया है। इन सभी के परिणामस्वरूप राष्ट्रीय स्तर पर बिहार बोर्ड की ख्याति बढ़ी है तथा कई राज्यों के परीक्षा बोर्डों के पदाधिकारियों ने बिहार राज्य द्वारा किए गए इन परीक्षा सुधारों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने का अनुरोध भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें