फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagar Nigam Election Result : भाजपा MLA व जदयू MP की पत्नी हारीं, दिवंगत MLA की पत्नी जीतीं; देखें पूरा रिजल्ट

Sun, 11 Jun 2023 10:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार टीम

सार

Bihar : मुंगेर जिला असरगंज नगर पंचायत के पहली मुख्य पार्षद के रूप में इंजीनियर लुसी कुमारी नगर पंचायत की पहली महिला प्रतिनिध चुनी गईं। लुसी कुमारी को कुल 2569 वोट मिले।
विज्ञापन
भाजपा विधायक की पत्नी को हराने देने बाद सर्टिफिकेट लेते हुए चुन्नी देवी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

31 नगर पालिकाओं के 805 खाली पदों पर 9 जून को 55.29 प्रतिशत वोटिंग के बाद 11 जून को देर शाम परिणाम आ गया। 32 मुख्य पार्षद भी चुन लिए गए। चुनाव में चर्चित दिवंगत विधायक की पत्नी ने जदयू सांसद को शिकस्त दी। भाजपा MLA की पत्नी भी हारीं। 58 मतगणना केंद्रों पर सुबह 8 बजे से गिनती शुरू हुई थी और देर शाम परिणाम जारी भी कर दिया गया। नगर पालिका आम / उप निर्वाचन में 9 वार्ड पार्षद निर्विरोध पहले ही थे। 805 सीटों पर 4431 अभ्यर्थियों के भाग्य का फैसला रविवार को आया। वार्ड पार्षद के 741 विजेताओं में 430 महिलाएं हैं। उप मुख्य पार्षद के 32 विजेताओं में पुरुषों की संख्या 19 है। मुख्य पार्षद के 32 विजेताओं में 17 पुरुष हैं। जिन सीटों पर किसी कारणवश चुनाव नहीं हो सका था या जिनके विजेताओं की असामयिक मौत से पद खाली हुआ, वहां यह चुनाव हुआ था। कुल 805 विजेताओं में 458 मिहला और 347 पुरुष हैं। बिहार में इस बार नगर निकाय चुनाव में मेयर (मुख्य पार्षद) भी सीधे आम वोटरों ने चुने हैं।

विज्ञापन


इन दो परिणामों पर थी राजनीतिज्ञों की नजर
नगर निकाय चुनाव के तीसरे फेज के रिजल्ट में सबसे ज्यादा चर्चित सीट सहरसा नगर निगम के मेयर पद की थी। यहां भाजपा के दिवंगत विधायक संजीव झा की पत्नी और जदयू सांसद दिनेश चंद्र यादव की पत्नी के बीच कांटे की टक्कर थी। परिणाम स्व. संजीव झा की पत्नी बैनप्रिया के नाम रहा। जदयू सांसद की पत्नी तीसरे नंबर पर रहीं। दूसरा सबसे रोचक रिजल्ट बेतिया के मच्छगांवा नगर पंचायत के उपसभापति पद का रहा। रिजल्ट पर लौरिया विधानसभा क्षेत्र के लोगों की नजरें टिकी हुई थी। पूर्व  मंत्री और लौरिया के भाजपा विधायक विनय बिहारी की पत्नी चंचला बिहारी चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रही थीं। चंचला बिहारी को इस पद पर बुरी तरह हार मिली है। विधायक की पत्नी चंचला बिहारी को चुन्नी देवी ने 409 वोटों से पराजित किया है।

जीत के बाद कहा- जनता को अब न्याय मिलेगा
मच्छगांव नगर पंचायत में पहली बार चुनाव हुआ है। नवगठित नगर पंचायत में सभापति पद पर अश्विनी कुमार बाजी मारे है। वहीं चुनी देवी ने विधायक के पत्नी को हराकर उप सभापति की सीट पर जीत दर्ज की है। मच्छगांव नगर पंचायत के उप सभापति पद पर आमने-सामने का मुकाबला था। यहां एक तरफ भाजपा विधायक विनय बिहारी की पत्नी चंचला बिहारी मैदान में थी। तो वहीं, दूसरी तरफ चुन्नी देवी चुनाव में खड़ी थीं। चुन्नी देवी विधायक की पत्नी को पराजित कर जीत हासिल कर ली है। जीत के बाद चुनी देवी ने मच्छगांवा नगर पंचायत के जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता के विश्वास पर हम खड़ा उतरे हैं। और जनता को अब न्याय मिलेगा और नगर पंचायत का विकास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा विधायक विनय बिहारी और उनकी पत्नी। - फोटो : अमर उजाला
मुंगर में इंजीनियर लुसी बनीं पहली महिला सरकार
मुंगेर जिला असरगंज नगर पंचायत के पहली मुख्य पार्षद के रूप में इंजीनियर लुसी कुमारी नगर पंचायत की पहली महिला प्रतिनिध चुनी गईं। लुसी कुमारी को कुल 2569 वोट मिले। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रेशम कुमारी को हराया। रेशम कुमारी को कुल 1802 मत मिले। लुसी कुमारी ने 767 मत से जीत हासिल की। वहीं संग्रामपुर नगर पंचायत की पहली नगर सरकार नीलम देवी बन। नीलम देवी को 2431 मत प्राप्त हुआ इन्होंने अपने प्रतिद्वंदी रेनू देवी को 431 मत से हराया रेनू देवी को कुल मत 2030 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें