फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2025: मोबाइल से घर बैठे देंगे इस बार वोट; बिहार निर्वाचन आयोग के ई-वोटिंग से कौन कर सकेंगे मतदान?

Tue, 17 Jun 2025 07:21 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले बिहार में राज्य निर्वाचन आयोग स्थानीय निकायों का चुनाव-उप चुनाव कराने जा रहा है। पहली बार राज्य में इसके लिए ई-वोटिंग का प्रयोग हो रहा है। कौन कर सकेंगे वोट और क्या है प्रक्रिया, पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग ने ई-वोटिंग के बारे में जानकारी दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में आगामी नगरपालिका आम और उपचुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है। खास बात यह है कि पहली बार राज्य निर्वाचन आयोग ऐतिहासिक तरीके से वोटिंग कराने जा रही है। आयोग ने कहा कि इस बार ई-वोटिंग प्रणाली की शुरुआत हो रही है। इसके जरिए वरिष्ठ नागरिक, शारीरिक रूप से दिव्यांग, असाध्य रोग से ग्रसित, गर्भवती महिला एवं प्रवासित मजदूर मतदाताओं को प्राथमिकता के आधार पर उनके घरों से ही सुरक्षित, गोपनीय एवं सुलभतरीके से मतदान करने की सुविधा प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि यह सुविधा एंड्रॉइड आधारित मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इससे ऐसे मतदाता जो मतदान केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ हैं, अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। यह तकनीकी नवाचार केवल सुविधा नहीं, बल्कि समावेशी लोकतंत्र की दिशा में एक निर्णायक और ऐतिहासिक कदम है।
यह भी पढ़ें: बिहार में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की एंट्री, शाम तक पटना समेत 13 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
विज्ञापन


दो अलग-अलग मोबाइल एप विकसित किए गए
निर्वाचन आयोग ने बताया कि नगरपालिका आम निर्वाचन एवं उप निर्वाचन 2025 के लिए दो अलग-अलग मोबाइल एप विकसित किए गए हैं। पहले में नगरपालिका आम निर्वाचन 2025 के लिए तीन जिलों के छह नगर पंचायतो में तीनों पदों (मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षद) के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित "eVoting SECBHR" एप निर्धारित है वहीं दूसरे में नगरपालिका उप निर्वाचन 2025 के लिए कुल पांच जिलों के छह नगरपालिकाओं के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित eVoting (SECBIHAR) ऐप निर्धारित है। आयोग का दावा है कि इन दोनों एप को उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाया गया है ताकि मतदाता आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना मतदान कर सकें। 

निर्वाचन आयोग के अनुसार, ई-वोटिंग ऐप के माध्यम से मतदान करने के लिए एंड्रॉइड मोबाइल में मिनिमम हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर इस प्रकार होनी चाहिए...

  • एंड्राइड स्मार्ट फोन।
  • एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम संस्करण 5.0 (लॉलीपॉप) और ऊपर।
  • मोबाइल के आतंरिक स्टोरेज में कम से कम 100 एमबी मेमोरी उपलब्ध हो।
  • दो जीबी रैम और अधिक।
  • 2MP फ्रंट कैमरा और अधिक।
  • ओटीपी प्राप्त करने और सत्यापित करने के लिए मोबाइल में सक्रिय सिम कार्ड हो।
  • विश्वसनीय इंटरनेट कनेक्शन।
  • मोबाइल की बैटरी चार्ज हो।
मतदाता के लिए ऑनलाइन सुविधा
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के अनुसार, कोई भी मतदाता राज्य निर्वाचन आयोग के वेबसाईट www.sec. bihar.gov.in पर जाकर निर्वाचक सूची में अपना नाम, मतदान केन्द्र का पता, मतदान का कार्यक्रम एवं अपने क्षेत्र के अभ्यर्थियों से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें