फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime News: छेड़खानी का विरोध करने पर मां-बेटी को जिंदा जलाया, एक की मौत

Wed, 30 Nov 2022 04:53 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

गांववालों के अनुसार, नंदा कुशवाह नामक व्यक्ति पीड़िता को अक्सर परेशान किया करता था। शिकायत के बावजूद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के अरवल जिले में छेड़खानी के विरोध पर दरिंदे ने मां और बेटी को जिंदा जला दिया। पीड़िता की मौत हो गई है, जबकि उसकी चार साल की बेटी की हालत गंभीर है। पीड़िता ने पहले ही छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस से की थी। आरोपी इससे नाराज था। 
विज्ञापन


गांववालों के अनुसार, नंदा कुशवाह नामक व्यक्ति पीड़िता को अक्सर परेशान किया करता था। शिकायत के बावजूद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस से शिकायत के बाद आरोपी ने पीड़िता के घर में आग लगा दी। मां-बेटी को पटना पीएमसीएच में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

बिहार के अरवल जिले के एसपी ने बताया कि चकिया गांव में एक झोपड़ी में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी और ननद का इलाज चल रहा है। आरोपी नंदा पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करता था। आरोपी को गिरफ्तार कर  लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें