फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar MLC Elections: एमएलसी चुनावों का एलान, चार अप्रैल को होगा मतदान, सात को आएंगे परिणाम

Wed, 02 Mar 2022 09:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

बिहार विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकार कोटे की सभी 24 सीटों पर मतदान का एलान हो गया है। इन सभी सीटों पर 4 अप्रैल को मतदान सुबह आठ बजे से दोपहर चार बजे तक होगा। मतगणना सात अप्रैल को होगी। सभी निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है।

विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बुधवार को जारी प्रेस नोट में स्थानीय प्राधिकार कोटे की इन 24 सीटों पर मतदान चार अप्रैल को कराए जाने की सूचना दी गई है। इसकी अधिसूचना नौ मार्च को जारी की जाएगी, जबकि 16 मार्च तक 24 निर्वाचन क्षेत्रों में प्रत्याशियों को नामांकन का अंतिम मौका मिलेगा। नामांकन पत्रों की जांच 17 मार्च को होगी। प्रत्याशियों की नाम वापसी की अंतिम तिथि 21 मार्च निर्धारित की गई है।

भाजपा 13 पर तो जदयू 11 पर लड़ेगी चुनाव
इससे पहले एएनडीए ने गठबंधन का एलान कर दिया था। बिहार के भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने बताया था कि बिहार विधान परिषद चुनाव में 13 सीटों पर भाजपा और 11 सीटों पर जदयू चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन


राजद ने 21 प्रत्याशियों का एलान किया
वहीं, राजद ने भाजपा के सवर्ण वोटों को साधने के लिए बिहार विधान परिषद चुनाव के 24 सीटों में से 21 प्रत्याशियों की घोषणा की है। इस बार एक चौथाई सीटों पर भूमिहार प्रत्याशी को उतारा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें