पटना ZOO का निरीक्षण करते मंत्री तेज प्रताप यादव।
- फोटो : सोशल मीडिया
जब चिपैंजी ने केला वापस फेंकना शुरू कर दिया...
दरअसल इसी साल फरवरी माह में मंत्री तेज प्रताप पटना ZOO पहुंचे थे। वहां अलग-अलग केज में जाकर अधिकारियों से जानवरों के बारे में जानकारी ली। इसी दौरान वह चिंपैंजी के केज में पहुंचे। यहां उन्होंने चिंपैंजी को केला खाने के उद्देश्य से उसकी ओर केला फेंका। चिंपैंजी ने केला खाने की बजाय उसे तेज प्रताप की तरफ फेंकना शुरू कर दिया। इसके बाद बाद तेज प्रताप यादव ने केला देना छोड़ दिया।
25 मई को फेमस एक्ट्रेस के स्टैच्यू के साथ दिखे थे
इससे पहले 25 मई को तेज प्रताप यादव चर्चा में आए थे। उस वक्त उनके चर्चा में रहने का कारण बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस काजोल बनी थीं। भगवान श्री कृष्ण के भक्त तेज प्रताप यादव ने इस फेमस एक्ट्रेस के स्टैच्यू के साथ
वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसमें तेज प्रताप स्टैच्यू की कमर पर हाथ रखकर फोटो क्लिक कराते हुए दिखे थे। इसके बाद कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने लगे रहे तो समर्थक तेज प्रताप को सेलिब्रेटी कह रहे थे।