फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: तेजस्वी पर मंत्री रेणु देवी का निशाना, बोलीं- जो नेता खुद नौवीं पास हैं, वे बच्चों को कलम बांट रहे

Sat, 28 Jun 2025 08:14 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीसराय

सार

बिहार सरकार की पशु एवं मत्स्य पालन मंत्री रेणु देवी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचीं। जिले में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने जिला अतिथि गृह में पत्रकारों से बातचीत की और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला।
 
विज्ञापन
पशु एवं मत्स्य पालन मंत्री रेणु देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बिहार सरकार की पशु एवं मत्स्य पालन मंत्री रेणु देवी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचीं। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। दौरे के दौरान मंत्री रेणु देवी ने जिला अतिथि गृह में पत्रकारों से बातचीत की और इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला।

विज्ञापन

'तेजस्वी की कलम बांटने की योजना सिर्फ राजनीतिक नौटंकी'
मंत्री रेणु देवी ने तेजस्वी यादव की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो नेता खुद सिर्फ नौवीं कक्षा तक पढ़े हैं, वे अब बच्चों को कलम बांटने की बात कर रहे हैं। उन्होंने इसे “राजनीतिक नौटंकी” करार देते हुए कहा कि यह जनता को गुमराह करने की कोशिश है।

परिवारवाद को लेकर लालू परिवार पर हमला
रेणु देवी ने कहा कि तेजस्वी यादव और उनके पिता लालू प्रसाद यादव सिर्फ परिवारवाद की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने चुनौती दी कि अगर उनमें हिम्मत है तो वे सार्वजनिक रूप से यह घोषणा करें कि वे खुद कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे और किसी पिछड़े या अति पिछड़े वर्ग के व्यक्ति को यह पद देंगे।
विज्ञापन


आरजेडी शासन को बताया ‘जंगलराज’

मंत्री ने आरजेडी शासन काल की आलोचना करते हुए कहा कि लालू-राबड़ी के समय बिहार में अपराध, भ्रष्टाचार और अराजकता चरम पर थी, जिसे लोग ‘जंगलराज’ कहते थे। उन्होंने दावा किया कि एनडीए सरकार के शासन में कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है, शिक्षा व्यवस्था सशक्त हुई है और राज्य में विकास की गति तेज हुई है।


यह भी पढ़ें: कहलगांव में निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, वैदिक रीति से निभाई जाती है रथ यात्रा की परंपरा
विज्ञापन


रेणु देवी ने कहा कि एनडीए सरकार किसानों, पशुपालकों और युवाओं के लिए लगातार योजनाएं ला रही है और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्पित है अपने दौरे के दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें