फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जमुई में 7 साल पहले के बकाए दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर की हत्या

Sun, 26 Feb 2023 08:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क,अमर उजाला, जमुई

सार

जमुई में दहेज के बकाये का 2000 का सूद नहीं देने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। मामला सोनो थाना क्षेत्र के भेलुआ गांव की है। मृतका भेलुआ गांव निवासी रुस्तम अंसारी की पत्नी रुकसाना खातून बताई जाती है।
विज्ञापन
मृतका रुकसाना खातून का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई में दहेज के बकाये का दो हजार का सूद नहीं देने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। मामला सोनो थाना क्षेत्र के भेलुआ गांव की है। जहां रविवार को ससुराल वालों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका भेलुआ गांव निवासी रुस्तम अंसारी की पत्नी रुकसना खातून बताई जाती है।

विज्ञापन


2 लाख में बच गये थे दो हजार रुपये
परिजनों का कहना है कि सोनो थाना क्षेत्र के मोहनाडीह निवासी मंसूर मियां ने अपनी पुत्री रुकसाना की शादी सात साल पहले सोना थाना क्षेत्र के भेलूआ गांव निवासी मुमताज अंसारी के पुत्र रुस्तम अंसारी के साथ किया था। उस समय शादी में दहेज के रूप में 1.98 लाख नगद और एक बाइक दिया गया था। इसमें दहेज के दो हजार रुपये बाकी रह गए थे।

दो हजार का सूद हो गया 59 हजार 
शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन इधर कुछ दिनों से अचानक ससुर मुमताज अंसारी के द्वारा विवाहिता के पिता से शादी में बकाया दो हजार रहने पर उसका ब्याज बता कर कुल 59 हजार का डिमांड किया जाने लगा। इसी बात को लेकर विवाहिता के ससुर मुमताज अंसारी, पति रुस्तम अंसारी व ननद रेहाना खातून ने मिलकर रविवार को रुकसाना खातून की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


पड़ोसियों से मिली जानकारी 
फिलहाल सभी आरोपी घर से फरार हैं। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मृतक के मायके वालों को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें