फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: यूपी के डिप्टी सीएम मौर्य के सामने बीजेपी में शामिल हुए कई नेता

Sun, 11 Jun 2017 07:51 PM IST
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
बीजेपी में शामिल होते नेतागण
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बिहार में बने महागठबंधन को एक अपवित्र गठबंधन कहा है। रविवार को पटना में मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर आयोजित सबका साथ सबका विकास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मौर्य ने कहा कि नीतीश कुमार जब तक भाजपा के साथ थे वो कमल की तरह खिले थे,लेकिन अब उनका चेहरा मुरझाया रहता है। पहलेवाली स्थिति नहीं है।
विज्ञापन


नीतीश कुमार की तुलना अखिलेश यादव से करते हुए उन्होंने कहा कि जो काम नीतीश कुमार अभी बिहार में कर रहे हैं, वही काम यूपी में अखिलेश भी करते थे। वैसे नीतीश कुमार को फिलहाल बिहार के विकास की चिंता नहीं है। मौर्य ने कहा कि यदि महागठबंधन में हिम्मत है तो वो बिहार में अभी विधानसभा का चुनाव करा के दिखाये।

इस अवसर पर नीतीश सरकार में मंत्री रह चुके सम्राट चौधरी, सतीश कुमार, पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह और भाई दिनेश सहित कई नेता भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें