फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबबंदी बिहार में, विज्ञापन दिए जा रहे दिल्ली में

Fri, 03 Jun 2016 06:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty
विज्ञापन
कहां की टिकट बुक हो रही है....? 
विज्ञापन

अगले हफ्ते दोस्त की शाादी है, पटना जा रहा हूं।।
जाओ, पर एक बात याद रखना.... बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू हो गई है.... शराब की बोतल अपने साथ लेकर मत चले जाना और ना ही शराब पीकर बिहार की
सीमा में प्रवेश करना।।

दिल्‍ली के एफएम रेडियो पर दो दिन से चल रहे इस विज्ञापन को सुनकर पहली बार में हर कोई असमंजस में पड़ सकता है कि यह दिल्‍ली के लोगों के लिए है या बिहार के। लेकिन रह रहकर जब आप कई बार रेडियो पर इस विज्ञापन को सुनेंगे तो इस बात के लिए मुतर्मइन होते देर नहीं लगेगी कि विज्ञापन दिल्‍ली और एनसीआर में रहने वाले बिहार के लोगों के लिए ही है।
विज्ञापन

- फोटो : Getty
चलिए अब आपको विस्तार से बताते हैं पूरा मामला, असल में बिहार में पूरी तरह शराब बंदी कानून लागू कर चुके बिहार के मुख्यमंत्री इसकी सफलता को देशभर में भी दोहराना चाहते हैं। मंशा तीसरे मोर्चे को ताकत देकर पूरे देश में खड़ा करना है जिससे अगले आम चुनावों में वह मोदी के सामने खुद को प्रधानमंत्री के मजबूत चेहरे के रूप में स्‍थापित कर सकें। 

इसके लिए उन्हें शराबबंदी का मुद्दा खासा मुफीद आ रहा है, यही कारण है कि वह झारखंड और उत्तर प्रदेश में इस मुद्दे को लेकर रैली भी कर चुके हैं। इसी कड़ी में अब उनका अगला निशाना है राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली। जहां लाखों की संख्या में बिहार के लोग रहते हैं। 

इन्हीं लाखों लोगों को टारगेट करते हुए बिहार सरकार के मद्यनिषेध विभाग की ओर से रेडियो पर विज्ञापन दिए जा रहे हैं। हालांकि सरकार की ओर से तर्क ये दिया जा रहा है कि बिहार के जो लोग दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में रहते हैं गर्मियों की छुट्टियों में वो वापस अपने घरों की ओर लौटते हैं। बिहार के आबकारी विभाग के सहायक कमिश्नर ने बताया कि ऐसे में पहले से ही लोगों को इसके लिए सतर्क किया जा रहा है ताकि बिहार पहुंचने पर उन्हें किसी तरह की दिक्‍कत न हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें