विधान परिषद की नौ सीटों के लिए हो रहे चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने तैयारियां पूरी कर ली है और अपने उम्मीदवार भी तय कर लिए हैं। भाजपा ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए अपने राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रमुख संजय प्रकाश और सम्राट चौधरी को उम्मीदवार बनाया है।
सम्राट चौधरी और संजय मयूख हुए भाजपा के विधान पार्षद उम्मीदवार
विधान परिषद की दो सीटों के लिए भाजपा ने अपने दो उम्मीदवारों सम्राट चौधरी और संजय प्रकाश के नामों की घोषणा कर दी है। वैसे विधान परिषद की दो सीटों के लिए भाजपा में दावेदारों की लंबी कतार थी। दो दर्जन से अधिक लोग अपनी दावेदारी जता रहे थे, जिसमें से आधा दर्जन अपने आप को उपयुक्त और गंभीर दावेदार का भी दावा कर रहे थे।
भाजपा के संख्याबल को देखते हुए इनका चुना जाना लभगभ तय है। संजय प्रकाश उर्फ संजय मयूख को पार्टी ने दूसरे कार्यकाल के लिए नामित किया है। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चौधरी की उम्मीदवारी को अहम माना जा रहा है।