फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम नीतीश और मंत्री संजय कुमार आज मधुबनी-जयनगर के दौरे पर, बाढ़ सुरक्षा कार्यों का लेंगे जायजा

Wed, 24 Jun 2020 12:00 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्य के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा बुधवार को मधुबनी और जयनगर का दौरा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री बाढ़ से बचने के लिए किए जा रहे कार्यों का जायजा लेंगे। 

विज्ञापन


इससे पहले, सीएम नीतीश ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि कोसी, गंडक, कमला एवं अन्य नदी बेसिन, सीमावर्ती क्षेत्रों में तथा पिछली बार जहां कटाव हुआ था, उन स्थलों पर बाढ़ सुरक्षा को लेकर कार्यों को पूरी तत्परता से किया जाए। 



यह भी पढ़ें: राजद को दोहरा झटका, रघुवंश प्रसाद का इस्तीफा, पांच एमएलसी ने भी छोड़ी पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही बाढ़ सुरक्षा संबंधित सभी लंबित योजनाओं को पूरा करने के लिए नेपाल के अधिकारियों के साथ समन्वय कर शीघ्र पूरा कराया जाए। अधिकारियों को संचार व्यवस्था को लेकर भी निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ की स्थिति में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जो भी कार्य किए जाने हैं, मानक संचालन प्रणाली के अनुसार वे सारी तैयारियां की जाएं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें